फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज्यपाल लालजी टंडन का था गोरक्षपीठ से गहरा नाता, तस्वीरों में देखें उनकी एक झलक

Wed, 22 Jul 2020 08:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jul 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
story of MP governor Lalji Tandon connection with gorakhnath temple
राज्यपाल लालजी टंडन। - फोटो : अमर उजाला।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। बता दें कि लालजी टंडन का गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से गहरा नाता रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

story of MP governor Lalji Tandon connection with gorakhnath temple
ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के साथ लालजी टंडन।(file) - फोटो : अमर उजाला।

लालजी गोरखनाथ मंदिर में लंबे समय से आते थे। वह अक्सर महंत अवैद्यनाथ से मिलने आया करते थे। लालजी हमेशा कहते रहे कि मुझ पर बड़े महराज का बहुत आशीर्वाद था। वह कहते थे कि जनसंघ के जमाने से मेरा यहां आना-जाना है।

story of MP governor Lalji Tandon connection with gorakhnath temple
गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के साथ लालजी टंडन व अन्य।(file) - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि लालजी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुराना नाता है। वह अक्सर गोरखनाथ मंदिर आते रहते थे। लालजी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
story of MP governor Lalji Tandon connection with gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर परिसर में लालजी टंडन के साथ योगी आदित्यनाथ व विधायक आरएमडी व अन्य।(file) - फोटो : अमर उजाला।

लालजी सितंबर 2014 में गोरखपुर आए और गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन और ब्रह्मालीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के साथ उनके कक्ष में मुलाकात की थी।

विज्ञापन
story of MP governor Lalji Tandon connection with gorakhnath temple
बाबा गोरखनाथ का दर्शन करते लालजी टंडन व अन्य।(file) - फोटो : अमर उजाला।

सितंबर 2014 में लालजी के आने पर भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था। इस मौके पर विधायक डॉ.राधामोहन दास, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, डॉ.सत्येंद्र सिन्हा, डॉ.धर्मेद्र सिंह, अरुणेश शाही, अच्युतानंद शाही और रणजीत राय आदि मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed