फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur: राजनयिक एलन जेमेल बोले, यूके के साथ होगा टेराकोटा उत्पादों का कारोबार

Tue, 24 May 2022 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 May 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
UK diplomat Alan Gemmel stunned to reach terracotta village Aurangabad
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के ट्रेड कमिश्नर फॉर साउथ एशिया व राजनयिक एलन जेमेल ने कहा है कि जल्द ही टेराकोटा उत्पादों का कारोबार शुरू किया जाएगा। यूके में टेराकोटा उत्पाद पसंद किया जाएगा, ऐसी उम्मीद है। उत्पाद शानदार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से गोरखपुर में अभूतपूर्व विकास और निवेश हुआ है। इसका एहसास एक जिला एक उत्पाद में शामिल टेराकोटा को देखकर लगता है।



गोरखपुर में औद्योगिक विकास, निवेश के माहौल और ओडीओपी में शामिल पारंपरिक टेराकोटा शिल्प को उद्योग के रूप में तब्दील होने की प्रक्रिया देखने आए यूके के ट्रेड कमिश्नर फॉर साउथ एशिया एलन जेमेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता के मुरीद बन बन गए। वह टेराकोटा उत्पाद के प्रमुख केंद्र औरंगाबाद गांव गए। टेराकोटा उत्पाद बनाने की पूरी प्रक्रिया देखी और खुद चाक की मदद से मिट्टी के उत्पाद बनाने के प्रयास किए।

UK diplomat Alan Gemmel stunned to reach terracotta village Aurangabad
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

एलन ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद योजना अहम है। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय उत्पाद का महत्व बढ़ता है। एलन ने उम्मीद जताई कि जल्द ही यूके के साथ टेराकोटा उत्पादों का कारोबार शुरू किया जाएगा।

ब्रिटिश काउंसिल इन इंडिया के डायरेक्टर रह चुके एलन जेमेल वर्तमान में ब्रिटिश शासन की तरफ से साउथ एशिया में ट्रेड कमिश्नर और ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर फॉर वेस्टर्न इंडिया की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम और एशिया के बीच निवेश संबंधों को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने गोरखपुर में औद्योगिक विकास, निवेश का माहौल देखने के साथ एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल टेराकोटा शिल्प का क्लस्टर देखने की इच्छा जताई थी। इसी सिलसिले में सोमवार को वह टेराकोटा गांव के रूप में मशहूर औरंगाबाद गांव भी गए।

UK diplomat Alan Gemmel stunned to reach terracotta village Aurangabad
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

पन्नेलाल आज से मेरे गुरु : जेमेल

औरंगाबाद में एलन ने तीन टेराकोटा शिल्पकारों पन्नेलाल प्रजापति, राममिलन प्रजापति और अखिलेश चंद प्रजापति के घर जाकर टेराकोटा के उत्पादों के बनने की पूरी प्रक्रिया समझी। पन्नेलाल के यहां चाक पर हाथ आजमाते हुए उन्होंने दीया भी बनाया। पन्नेलाल ने तकनीकी जानकारी दी। लिहाजा, एलन ने कहा कि पन्नेलाल आज से मेरे गुरु हो गए। इससे सभी शिल्पकार प्रफुल्लित नजर आए। राममिलन प्रजापति व भोला के घर भगवान गणेश की प्रतिमा बन रही थी। यह देख एलन खुश हो गए और बोले कि यूके में हमारे घर पर गणेश की प्रतिमा है, लेकिन टेराकोटा उत्पाद की प्रतिमा दर्शनीय है। बहुत अच्छी बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UK diplomat Alan Gemmel stunned to reach terracotta village Aurangabad
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी के मुरीद बने एलन, खूब की तारीफ

टेराकोटा शिल्प के उत्पादों के बनने की प्रक्रिया देखने और समझने के लिए एलन करीब दो घंटे तक औरंगाबाद गांव में रहे। बाद में मीडिया कर्मियों से संवाद भी किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरीद बन गए। उत्पाद को बेहतरीन बताते हुए मुख्यमंत्री की खूब तारीफ भी की है। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों को उद्यमी बनाने की पहल सराहनीय व दूरदर्शी है। एक जिला एक उत्पाद में टेराकोटा को शामिल किए जाने से शिल्पकारों की जिंदगी ही बदल गई है। गोरखपुर के साथ बाहर भी उत्पाद जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो विदेशों में भी टेराकोटा की धूम मचेगी। गोरखपुर का खूब विकास हुआ है। निवेश भी अच्छा है।

यूके संग होगा टेराकोटा कारोबार

एलन ने शिल्पकारों से संवाद भी किया और भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपके टेराकोटा उत्पाद इतने नायाब और खूबसूरत हैं कि सब कुछ खरीद लेने का मन करता है। इस खूबसूरत टेराकोटा से यूनाइटेड किंगडम के लोगों को भी रूबरू कराया जाएगा। यहां आने से उम्मीदें बढ़ी हैं। जल्द ही यूके यहां से टेराकोटा का कारोबार करेगा।

विज्ञापन
UK diplomat Alan Gemmel stunned to reach terracotta village Aurangabad
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

हिंदी बोल शिल्पकारों का दिल जीता

पहली बार गोरखपुर आए एलन जेमेल ने औरंगाबाद में टेराकोटा शिल्पकारों से हिंदी में संवाद करके दिल जीत लिया। वह शिल्पकारों के घर इत्मीनान से बैठे और हिंदी में बात करके टेराकोटा की खूबियां समझते रहे। शिल्पकारों ने उन्हें टेराकोटा उत्पाद उपहार स्वरूप दिए। यहां पहुंचने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर कुलदीप मीणा और उद्योग उपायुक्त रवि कुमार शर्मा ने एलन की अगवानी की।

विदेशी निवेश की तरफ बढ़ा गोरखपुर : रवि किशन

यूके राजनयिक एलन जेमेल के गोरखपुर दौरे और विदेशी निवेश की बढ़ती संभावनाओं से शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन गदगद हैं। इसी सिलसिले में सांसद ने राजनयिक से मुलाकात भी की है।

सांसद ने कहा कि गोरखपुर अब विदेशी निवेश की तरफ बढ़ रहा है। निवेश की अपार संभावनाएं देश व दुनियां के लोगों को आकर्षित कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक राजनीति का नतीजा है कि यूके के राजनयिक औरंगाबाद गांव गए और टेराकोटा उत्पाद के कारोबार पर सहमति जताई है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को विशिष्ट पहचान दिलाई है। औद्योगिक विकास का शानदार माहौल बना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed