सब्सक्राइब करें

यूपी: टीका लगवाने वाले लोगों में वायरल बुखार का असर बेहद कम, ऐसे हो रही रक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Sep 2021 07:31 PM IST
सार

टीका लगवाने वाले लोगों में वायरल बुखार का असर बेहद कम वायरल बुखार से पीड़ित लोग दो से तीन दिन में हो जा रहे ठीक

विज्ञापन
Viral fever little effect in people who vaccinated
वायरल। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में कोविड का टीका लगवाने के बाद अगर लोगों को वायरल फीवर हो भी रहा है तो इसका असर बेहद कम है। वायरल बुखार से पीड़ित लोग दो से तीन दिनों में ही ठीक हो जा रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीज इलाज के लिए पहुंच भी रहे हैं, जिन्होंने टीका लगवाया था और वह वायरल फीवर की चपेट में आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि टीके की वजह से लोगों की इम्युनिटी अच्छी मिली है। यही वजह है कि ऐसे लोग जल्द ठीक हो जा रहे हैं। जबकि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें इस बार वायरल फीवर आठ से 10 दिनों तक झेला रहा है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...



 

Viral fever little effect in people who vaccinated
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक वायरल फीवर का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। डॉक्टर इसे अभी और बढ़ने की बात कह भी रहे हैं। जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 50 प्रतिशत मरीज केवल वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं। इनमें ऐसे भी लोग शामिल हैं, जिन्होंने कोविड टीका का दोनों डोज ले रखा है।

 

Viral fever little effect in people who vaccinated
बुखार के मरीज - फोटो : अमर उजाला

अच्छी बात यह है कि ऐसे लोगों को वायरल फीवर ज्यादा दिनों तक नहीं झेला रहा है। यह लोग दो से तीन दिनों में ही ठीक हो जा रहे हैं। जबकि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें ठीक होने में आठ से 10 दिनों का समय लग रहा है। साथ ही उनका बुखार 104 फारेनहाइट तक पहुंच जा रहा है। जबकि टीका लगवा चुके लोगों में 100 फारेनहाइट के पार बुखार नहीं जा रहा है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral fever little effect in people who vaccinated
डॉ. राजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने टीका  लगवाया है, उनमें वायरल फीवर का असर बेहद कम रह रहा है। ऐसे मरीज दो से तीन दिन की दवा में ठीक हो जा रहे हैं। जबकि अन्य मरीजों को आठ से 10 दिन का समय लग रहा है।

 

विज्ञापन
Viral fever little effect in people who vaccinated
एंटीबॉडी। (फाइल फोटो) - फोटो : social media
90 प्रतिशत लोगों में मिल रही एंटीबॉडी
कोविड का टीका लगवाने वाले 90 प्रतिशत लोगों में एंटीबबॉडी मिल रही है। निजी पैथालॉजी की जांच में यह बातें सामने आई है। हर दिन करीब 10 से 15 लोग निजी अस्पतालों में एंटी बॉडी जांच के लिए पहुंच रहे हैं। जांच में उनके अंदर पर्याप्त एंटीबॉडी मिल रही है। डॉ राजेश कुमार ने बताया कि यह मौसम वायरल फीवर से लेकर डेंगू, मलेरिया का है। ऐसे में लोग टीका जरूर लगवाएं। टीक लगवाने से लोग काफी हद तक संक्रमण से बच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed