{"_id":"630b8d2fe87e2c2bc7630a59","slug":"weather-report-gorakhpur-city-is-electricity-system-get-damaged-due-to-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाल-ए-गोरखपुर: बारिश से तालाब में तब्दील हुआ शहर, बत्ती गुल होने से लोग परेशान, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाल-ए-गोरखपुर: बारिश से तालाब में तब्दील हुआ शहर, बत्ती गुल होने से लोग परेशान, देखिए तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 28 Aug 2022 09:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
weather update Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बारिश होने के साथ गोरखपुर शहर की बिजली व्यवस्था भी खराब हो गई। नॉर्मल, रूस्तमपुर, खोराबार बिजली घर से जुड़े इलाकों में सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे ही खोराबार और अन्य बिजली घर में सुबह 10 बजे से अचानक आपूर्ति गुल हो गई। शाहपुर बिजली घर से जुड़े शिवपुर सहबाजगंज फीडर व पादरी बाजार बिजली घर से जुड़े मोहल्लों में भोर से घंटों तक आपूर्ति ठप रही। बारिश हल्की होने पर बिजलीकर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। इसके बाद धीरे-धीरे आपूर्ति शुरू की गई।
Trending Videos
2 of 5
weather update Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
बिजली कर्मचारियों के मुताबिक, आवास विकास फीडर की एचटी लाइन का इंसुलेटर पंचर होने पर पांच हजार घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। बारिश बंद होने के बाद कर्मचारियों ने एचटी लाइन की पेट्रोलिंग कर फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की। आपूर्ति बहाल होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
weather update Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सुबह बिजली कटने से घर में पानी व रोशनी का संकट खड़ा हो गया। लगातार कटौती से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। दिव्यनगर फीडर से जुड़े मोहल्लों में बार-बार लाइन ट्रिप करती रही। उपभोक्ताओं को पूरे दिन इलेक्ट्रिक उपकरणों के जलने व खराब होने की चिंता सताती रही।
4 of 5
weather update Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
महादेव पुरम कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बार-बार बिजली कटौती से उपकरण खराब हो रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली निगम कोई उपाय नहीं कर रहा है। सिंघड़िया मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पूरे दिन बार-बार बिजली कटती व जुटती रही। इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
weather update Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
शाहपुर व पादरी बाजार बिजली घर से जुड़े मोहल्लों में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। एसडीओ खोराबार जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि बारिश की वजह से बिजली घरों में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। धीरे-धीरे आपूर्ति सामान्य की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।