फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व लिवर दिवस: शराब, सिगरेट और मोटापा कर रहा लिवर खराब, जानिए डॉक्टर क्या दे रहे हैं सलाह

Tue, 19 Apr 2022 03:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Apr 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
World Liver Day Alcohol cigarettes and obesity causing liver damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शराब, सिगरेट और मोटापा लिवर को खराब कर रहा है। विशेषज्ञ संतुलित खान-पान के साथ नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे है। जिला अस्पताल में लिवर की समस्या से ग्रसित 10 में चार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लिवर शरीर की कई तरह से रक्षा करता है। मोटापे से लिवर को ज्यादा नुकसान है।



 

World Liver Day Alcohol cigarettes and obesity causing liver damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. बीके सुमन ने बताया कि लिवर की समस्या से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। युवा इसका ज्यादा शिकार हो रहे हैं। लिवर बढ़ने में मोटापा भी बड़ा कारण है। प्रतिदिन 10 में से चार मरीज लिवर की समस्या से ग्रसित मिल रहे हैं। इनमें दो मरीज मोटापे की समस्या भी परेशान हैं।


 

World Liver Day Alcohol cigarettes and obesity causing liver damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

बताया संक्रमण और रोग से लड़ने, रक्त शर्करा को नियमित करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने, कोलेस्ट्राल के स्तर को नियंत्रित करने, रक्त के थक्के के निर्माण में सहायता करने और पित्त को शरीर से बाहर निकालने में लिवर की अहम भूमिका है। लिवर जब तक पूरी तरह से न बढ़े और क्षतिग्रस्त न हो जाए तब तक साफ संकेत या लक्षण नहीं दिखते हैं। भूख और वजन में कमी के अलावा पीलिया भी लिवर बढ़ने वाले लक्षणों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Liver Day Alcohol cigarettes and obesity causing liver damage
liver

ऐसे में बेहतर यही है कि किसी भी ऐसी चीज का सेवन न किया जाए, जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। डॉ. सुमन ने बताया कि शराब, सिगरेट और ड्रग्स लिवर की कोशिकाओं को नष्ट करते हैं। दवाओं के गलत सेवन से भी लिवर को नुकसान पहुंचता है। एयरोसेल, सफाई उत्पादों, कीटनाशकों और टॉक्सिक पदार्थों से भी नुकसान होता है। वायरल संक्रमण और शराब के सेवन से लिवर में सूजन भी हो जाता है, जिसे हेपेटाइटिस भी कहते हैं।

 

विज्ञापन
World Liver Day Alcohol cigarettes and obesity causing liver damage
vitamin - फोटो : अमर उजाला।

खान-पान में करें सुधार
भोजन में अनाज, प्रोटीन, दूध के सामान, फल, सब्जियों और वसा का संतुलित सेवन करें। रेशे से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें जैसे ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज युक्त ब्रेड, चावल और अनाज आदि। हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस बी का टीका अवश्य लगवाएं।

इन पदार्थों का करें सेवन
डॉ. सुमन नेबताया कि लोग लहसुन, अंगूर, गाजर, सेब, अखरोट, हरी पत्तेदार सब्जियों, जैतून के तेल, नींबू, नींबू का रस, हरी चाय, मोटा अनाज, बाजरा और कुट्टू, बंद गोभी, ब्रोकली, गोभी और आहार में हल्दी का सेवन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed