{"_id":"67566cbef2274be928026581","slug":"kisan-andolan-photos-farmers-stopped-again-from-entering-haryana-police-use-pepper-spray-news-in-hindi-2024-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan Photos: दिनभर टकराव...हरियाणा में फिर न घुस पाए किसान, बैरिकेड उखाड़ने लगे तो किया मिर्ची स्प्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan Photos: दिनभर टकराव...हरियाणा में फिर न घुस पाए किसान, बैरिकेड उखाड़ने लगे तो किया मिर्ची स्प्रे
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला/पटियाला/चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Dec 2024 09:53 AM IST
सार
दिनभर टकराव के बाद किसान हरियाणा में फिर नहीं घुस पाए। किसानों ने दिल्ली कूच एक दिन और टाल दिया है। हरियाणा पुलिस ने पहले फूल और चाय-बिस्किट से स्वागत किया। किसान कूच पर अड़े तो पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
1 of 10
Kisan Andolan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत कई मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का प्रयास एक बार फिर असफल रहा। रविवार दोपहर 12 बजे किसानों का 101 सदस्यीय मरजीवड़ा जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ लेकिन शंभू सीमा पर उन्हें पुलिस ने फिर से रोक दिया। करीब पौने चार घंटे दोनों में टकराव हुआ।
देर शाम हरियाणा और पंजाब पुलिस की किसानों से बैठक हुई। इसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की ओर से केंद्र सरकार के साथ बातचीत करवाने का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने दिल्ली कूच एक और दिन के लिए टाल दिया है। उधर, खन्नौरी में 12 दिन से आमरन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बिगड़ती जा रही है।
Trending Videos
2 of 10
शंभू सीमा पर पुलिस किसानों पर पानी की बोछार कर खदेड़ते हुए
- फोटो : संवाद
तय कार्यक्रम के तहत, दोपहर करीब 12 बजे किसानों का जत्था रवाना हुआ तो हरियाणा पुलिस ने किसानों का वहां फूल बरसाकर स्वागत किया और चाय के साथ बिस्किट खिलाए लेकिन दिल्ली कूच पर अड़े किसान जब बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे और आगे जाने पर अड़ गए तो फिर दोनों तरफ से टकराव होने लगा, जो करीब पाैने चार घंटे चला। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
शंभू सीमा पर पुलिस द्वारा छोडे़ गए आंसू गैस के गोले से बचने के लिए भागते किसान
- फोटो : संवाद
इसमें सात किसान घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। एक किसान को पीजीआईजी चंडीगढ़ रेफर किया गया है। टकराव के बाद शाम करीब चार बजे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने जत्थे को वापस बुला लिया। इसके बाद पंधेर ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, मिर्ची स्प्रे किया और रबड़ की गोलियां भी चलाई, जिससे किसान घायल हुए है।
4 of 10
शंभू सीमा पर पुलिस द्वारा छोडे़ गए आंसू गैस के गोले से बचने के लिए भागते किसान
- फोटो : संवाद
पंधेर ने कहा, केंद्र सरकार के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रचार तंत्र है, जिसके जरिये किसानों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। किसानों को देश विरोधी दिखाया जा रहा है। आज जो शंभू बॉर्डर पर किसानों के साथ हुआ, उसे पूरे देश ने देखा है। किसान पैदल जा रहे थे। उनके पास कोई हथियार नहीं था। फिर भी क्यों पुलिस उन्हें रोक रही है।
विज्ञापन
5 of 10
शंभू सीमा पर आंसूगैस के गोले के धुंए से बचने के लिए चेहरे को कपडे़ से ढांपकर खड़ा किसान
- फोटो : संवाद
किसानों की ओर से पहचान पत्र न दिखाए जाने के बारे में पंधेर ने कहा कि जिन 101 किसानों की सूची पंजाब व हरियाणा सरकारों को दी गई थी, वही दिल्ली कूच के लिए गए थे। हरियाणा पुलिस प्रशासन की ओर से किसानों के खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है। जिस तरह का व्यवहार किसानों के साथ किया जा रहा है वह बेहद निंदनीय है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X