सब्सक्राइब करें

पत्नी-बेटी के हत्यारे को आजीवन कारावास: मकान मालिक समेत तीन गवाह मुकरे, हथियार और खून के धब्बों ने दिलाई सजा

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Jul 2022 04:01 AM IST
सार

दोषी ने पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूला था। कामधंधा न करने पर बेटी और पत्नी रोज ताने मारती थी इसलिए वारदात करने की बात स्वीकार की थी। 

विज्ञापन
Life imprisonment for the murder of wife and daughter in Hisar of Haryana
मां बेटी के शव को घर से बाहर लाते पुलिस कर्मी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के हिसार में आजाद नगर के अमर एनक्लेव में किराये के मकान पर रहने वाले डोभी निवासी श्रवण कुमार ने अपनी पत्नी सरला और बेटी पूजा की कापा के वार से बेरहमी की हत्या कर दी थी। इस मामले में चश्मदीद गवाह मकान मालिक सहित तीन अपनी गवाही से मुकर गए लेकिन अदालत ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, कापा, लोहे की पाइप और आरोपी के कपड़ों पर लगे खून के धब्बों को देखते हुए आरोपी को दोषी करार दिया था। मंगलवार को दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।


 
इस मामले में कुल 16 व्यक्तियों की गवाही दर्ज करवाई गई। इनमें 11 पुलिस कर्मचारी थे। अदालत में गवाहियों के दौरान मुख्य गवाह मकान मालिक विनोद के अलावा ईश्वर और हरपाल अपने बयानों से मुकर गए। बता दें कि दिल दहलाने वाली घटना के बाद 21 दिसंबर 2019 को जब आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी श्रवण को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि पत्नी व बेटी के तानों से परेशान होकर उसने यह हत्याएं की।

उसने बताया कि 20 साल पहले मेरी शादी जिला दादरी के खेड़ी बुरा की रहने वाली सरला के साथ हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने बेटी पूजा और बेटे मनजीत को जन्म दिया। 10-12 साल तक सब कुछ सही चलता रहा। पत्नी कहने लगी कि बच्चे बड़े हो गए हैं। आप कुछ कमा कर नहीं लाते। बात-बात पर मुझे ताने देती रहती।

Trending Videos
Life imprisonment for the murder of wife and daughter in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

मैं गरीबी के कारण परेशान रहने लगा और घरेलू झगड़े के कारण सेक्टर-15 में मकान मालिक ने घर खाली करवा दिया। उसके बाद बच्चों को लेकर अमर एनक्लेव में किराये के मकान पर रहने लगा। वहां पर भी पत्नी और बेटी ने कामधंधा न होने पर ताने मारने शुरू कर दिए। इससे परेशान होकर मैंने दोनों की हत्या करने की साजिश रची। घटना वाले दिन बेटे मनजीत को दुकान पर छोड़कर आया। घर आने के बाद मां-बेटी की कापा और लोहे की पाइप से वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Life imprisonment for the murder of wife and daughter in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर, सिलाई मशीन। - फोटो : अमर उजाला

सिलाई का काम करती थी सरला
घटना के वक्त आसपास के लोगों ने बताया था कि सरला सिलाई का काम करती थी। उसकी बेटी पूजा शहर के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। सिलाई के काम के जरिये ही वह परिवार का गुजारा चला रहा थी। श्रवण कुमार पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और बाद में दूध बेचने लगा। कुछ समय से वह खाली था। 

Life imprisonment for the murder of wife and daughter in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गड़रिया से खरीदा था हथियार
दोषी श्रवण ने अपनी पत्नी व बेटी की हत्या करने से करीब एक महीना पहले एक गड़रिया से लोहे का कापा खरीदा था। जिसे उसने घर में छिपा कर रखा हुआ था। श्रवण ने हत्या के उद्देश्य से ही यह हथियार कापा खरीदा था। श्रवण ने अपनी पत्नी के सिर पर पांच से छह व बेटी के सिर पर आठ से दस बार वार किया था। 

विज्ञापन
Life imprisonment for the murder of wife and daughter in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद खुद पुलिस को फोन किया 
मकान मालिक श्रवण की घरेलू कलह के चलते उसे मकान खाली कराना चाहता था। इसके लिए वह कई बार उसे टोक चुका था। श्रवण ने पास में ही किरए का दूसरा मकान भी देखा था। कुछ दिन बाद उसे शिफ्ट होना था। इस मामले में हत्या के दोषी श्रवण ने खुद पुलिस को सूचना दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह वहां पर मौजूद था। पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed