{"_id":"69c420f696524aef6f0bbe69","slug":"wife-used-to-talk-a-lot-on-mobile-husband-took-her-life-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143837-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मोबाइल पर पत्नी करती थी ज्यादा बात, पति ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मोबाइल पर पत्नी करती थी ज्यादा बात, पति ने ली जान
विज्ञापन
बीजपुर क्षेत्र की मृतका- सुमन ( फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के महुआवारी सिरसोती गांव में मंगलवार की रात मोबाइल पर ज्यादा बात करने से मना करने पर हुए विवाद में पति ने लोहे की रॉड से वार कर पत्नी सुमन (26) की हत्या कर दी। आरोपी ने सुमन के सिर और पेट में वार किया। पुलिस ने आरोपी पति क़ो हिरासत में ले लिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा निवासी कन्हैया जाटव अपनी ससुराल बीजपुर के महुआबारी सिरसोती गांव में रह रहा था। वह एनटीपीसी बीजपुर में एक निजी कंपनी के जरिये कारपेंटर का काम करता है। मंगलवार की रात मोबाइल पर बात करने को लेकर उसका पत्नी सुमन (26) से विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर कन्हैया ने लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया। सिर व पेट पर कई वार से सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल महिला को एनटीपीसी धन्वंतरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमन की मां सीता भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फोन से बात करने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में कन्हैया ने सुमन पर हमला कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। - हर्ष पांडेय, सीओ पिपरी।
मां की मौत, पिता हिरासत में, कैसे होगी चार बच्चों की परवरिश
बीजपुर। सुमन और कन्हैया को चार बच्चे हैं। मामूली विवाद में हुई घटना के बाद मां की मौत हो गई। हत्या के आरोप में पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में चार बच्चों की परवरिश को लेकर लोग चर्चाएं करते रहे। मां की मौत से बच्चे भी सदमे में थे। रो-रोकर उनका हाल बेहाल था। नानी व अन्य परिवारीजन उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे थे। संवाद
Trending Videos