सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR Registered Against Three Brothers on Charges of Abducting a Teenage Girl

Sonebhadra News: तीन सगे भाइयों पर किशोरी को ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Three Brothers on Charges of Abducting a Teenage Girl
विज्ञापन
अनपरा। थानाक्षेत्र के अनपरा काॅलोनी निवासी कर्मचारी ने तीन नामजद लोगों पर नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अनपरा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तीन सगे भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

अनपरा काॅलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी (16) को सोमवार की शाम छत्तीसगढ़ निवासी आशिक उर्फ मन्नू, उसका भाई निहाल और प्रियांक देवगन बहला-फुसलाकर भगा ले गए। इसमें आशिक उर्फ मन्नू मौलाना है। पूर्व में बेटी की तबीयत खराब होने पर उससे झाड़-फूंक कराया था। उसके बाद वह बेटी को अश्लील मैसेज भेजता था। बेटी ने उससे बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद लगातार फोन कर बेटी को जबरन उठा ले जाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। सोमवार की शाम बाहर बगीचे में बेटी कपड़ा लेने गई थी। कुछ देर बाद जब बाहर देखा तो कपड़े बिखरे थे और बेटी का दुपट्टा नीचे गेट पर फेंका पड़ा था। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed