{"_id":"69c5787c73f9ba547e067d32","slug":"consumers-return-without-cylinders-even-after-a-three-hour-wait-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-143896-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन घंटे इंतजार के बाद भी बिना सिलिंडर के लौटे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन घंटे इंतजार के बाद भी बिना सिलिंडर के लौटे उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता के दावों के बावजूद उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम नहीं हो रही। बृहस्पतिवार को इंडेन गैस के लिए फिर लंबी कतार लग गई। इस बार हाइडिल मैदान की जगह पकरी रोड स्थित राजा साहब के बगीचे में सिलिंडर का वितरण हुआ। करीब 324 सिलिंडर पाने के लिए साढ़े तीन सौ से ज्यादा उपभोक्ता कतार में रहे। तीन घंटे तक इंतजार के बाद भी 30 से अधिक उपभोक्ता मायूस लौट गए।
रॉबर्ट्सगंज में इंडेन की दो व एचपी की एक एजेंसी हैं। होली के बाद से ही गैस के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ तीनों एजेंसियों पर बनी हुई है। काफी जद्दोजहद के बाद बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। दो दिन पहले इंडेन गैस एजेंसी से करीब साढ़े तीन सौ सिलिंडर का वितरण हुआ था। बृहस्पतिवार को कतारों में सुबह 10 बजे से खड़े उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। ढाई बजे तक वितरण जारी रहा, उसके बाद सिलिंडर खत्म होने से 30 से अधिक उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा। उन्हें दूसरे दिन आने के लिए कहा गया। वहीं दूसरी ओर एजेंसी परिसर में बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। बुकिंग के 7-8 दिन बाद भी डिलीवरी न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे तो कोई बिना घर पहुंचे ही डिलीवरी का मैसेज आने से हैरान दिखा। गैस एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि उनके पास पर्याप्त संख्या में सिलिंडर आ रहे हैं और वितरण सुचारू रूप से चल रहा है। जरूरतमंदों को प्राथमिकता दी जा रही है और कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा रहा है।
विद्यालय के लिए पूर्व में गैस बुकिंग कराई गई थी। रॉबर्ट्सगंज एजेंसी कार्यालय पर्ची लेने पहुंचा तो पता चला कि गैस की डिलीवरी 19 मार्च को ही हो गई है, जबकि अभी तक गैस नहीं पहुंचा है। गैस सिलिंडर न मिलने से बच्चों का भोजन कार्य प्रभावित हो सकता है। -सत्यप्रकाश, प्रधानाध्यापक, अतरवा, करमा।
-
गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए एजेंसी का बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। समय से बुकिंग न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक बार बुकिंग कराया जाता है। फिर पांच दिन पर डीएसी मैसेज प्राप्त होने पर फिर एजेंसी पर पर्ची कटवाने के लिए कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। दस दिन से चक्कर लगा रहे हैं। -मनीता, रेलवे क्राॅसिंग वार्ड 10 रॉबर्ट्सगंज।
-- -
गैस सिलिंडर के लिए बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। एक बार बुकिंग करने के बाद 30 दिन इंतजार करना पड़ रहा है। परिवार बड़ा होने के कारण ही गैस जल्द समाप्त हो जा रहा है। बाजार में ऊंचे दामों में गैस की बिक्री की जा रही है। -मृत्युंजय सिंह, इमरती काॅलोनी, रॉबर्ट्सगंज
-- -
चाय पान की छोटी दुकान बंद कर गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए एजेंसी का बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। समय से गैस बुकिंग न होने से परिवार के सदस्याें को भोजन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। -बाबूलाल, ममुआं, रॉबर्ट्सगंज।
डीएसी नंबर के बिना नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर
म्योरपुर में गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के दो गैस वितरकों की ओर से बिना डीएसी नंबर के गैस सिलेंडर का वितरण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ता सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। पूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी ने बताया कि बिना डीएसी नंबर के किसी भी तरह का सिलिंडर का वितरण पाया गया तो एजेंसी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos