{"_id":"69c579ade31e0bf8dd00c629","slug":"electricity-connections-are-being-cut-for-small-defaulters-while-leniency-is-being-shown-towards-the-big-ones-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143882-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: छोटे बकायेदारों के काट रहे बिजली कनेक्शन, बड़ों पर कर रहे मेहरबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: छोटे बकायेदारों के काट रहे बिजली कनेक्शन, बड़ों पर कर रहे मेहरबानी
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज बिजली विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौपते उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर बिजली खंड रॉबर्ट्सगंज के एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया किय छोटे बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जबकि बड़े बकायेदारों पर मेहरबानी की जा रही है।
इस दौरान उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए एक्सईएन ओपी गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। बिना पूर्व सूचना के बैलेंस शून्य दिखाकर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है और कई बार घंटों तक लाइन बहाल नहीं हो पाती।
प्रीपेड सिस्टम में तकनीकी खराबी और रिचार्ज अपडेट न होने की शिकायतें भी आम हैं। साथ ही पुराने बकाये को स्पष्ट जानकारी के बिना बिल में जोड़ने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए निर्धारित केबल भी उपभोक्ताओं से मंगाई जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है और कार्यालयों में जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलते, इससे लोगों को परेशानी हो रही है। जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह ने कहा कि 1912 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।
जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने आरोप लगाया कि छोटे बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जबकि बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई नहीं होती। जिला उपाध्यक्ष रवि जायसवाल ने कहा कि सोलर पैनल से उत्पादित बिजली का समायोजन न होने से कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
नगर महामंत्री जसकीरत सिंह ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का आरोप लगाया। एक्सईएन ने सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजू जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, धर्मेंद्र प्रजापति, अमित केसरी, विनोद जायसवाल आदि भी मौजूद रहे।
Trending Videos