{"_id":"69c421018e1bd88b4e045b52","slug":"two-youths-die-in-separate-road-accidents-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151637-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-39-सुनील रैदास। स्रोत परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में बुधवार को दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी सुनील रैदास (30) मजदूरी करता था। उसकी शादी 29 नवंबर को मकदूमपुर गांव की रोली के साथ हुई थी। वह ससुराल पक्ष के साथ ट्रैक्टर से बांदा जिले के बेंदा घाट स्थित कालिकन मंदिर दर्शन और मेला देखने गया था।
लौटते समय सुनील ट्रैक्टर की ट्रॉली के सहारे बैठा था। महमदपुर ईंट भट्ठे के पास वह अनियंत्रित होकर ट्रॉली से सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर के पिछले टायर से कुचलकर उसकी मौके पर मौत हो गई।
थाने के मीरापुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (20) दोस्त के साथ बाइक से जागेश्वर धाम सब्जी लेने गया था। लौटते समय लच्छीरामपुर के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों के अनुसार धर्मेंद्र का साथी बाइक लेकर मौके से चला गया। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों हादसों की जानकारी है। दोनों मामलों में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos