सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   IPD Services Launched at Medical College; Four Surgeries Performed

Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज में आईपीडी शुरू, चार ऑपरेशन हुए

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
IPD Services Launched at Medical College; Four Surgeries Performed
फोटो-32-मेडिकल काॅलेज। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। मेडिकल कॉलेज में करीब पांच साल के बाद मरीजों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो पाई। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में चार सर्जिकल रोगियों का ऑपरेशन कर उन्हें भर्ती किया गया। इसी के साथ जच्चा-बच्चा वार्ड भी चालू हो गया है।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले छात्रों के पहले बैच का अंतिम साल है और किसी भी समय उनकी फाइनल परीक्षा की तिथि घोषित हो सकती है। इन छात्रों ने अभी तक सर्जिकल और प्रसव से संबंधित प्रैक्टिकल प्रशिक्षण नहीं किया है। इससे उनकी डिग्री की वैधता पर असर पड़ सकता है। वरिष्ठ डॉक्टर नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि बिना सर्जिकल प्रैक्टिकल के नए डॉक्टरों की डिग्री वैध नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी मौर्य ने बताया कि मंगलवार को चार सर्जिकल रोगियों का ऑपरेशन किया गया और दो जच्चा का सीजर किया गया। बृहस्पतिवार को चार और सर्जिकल रोगियों के ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है। अब अस्पताल में नियमित आईपीडी संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed