सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Saeed, co-accused in woman's murder case, sent to jail

Fatehpur News: महिला हत्याकांड में सह आरोपी सईद को भेजा गया जेल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Saeed, co-accused in woman's murder case, sent to jail
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में पुलिस ने सह आरोपी सईद को रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में सईद से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का मानना है कि वह केवल मुख्य आरोपी सोनू यादव का दोस्त था।
Trending Videos

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की 23 मार्च को खेत पर पड़ोसी प्रेमी सोनू यादव ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे महिला के अवैध संबंधों का विरोध और पूर्व की शिकायत पर समझौता होना मुख्य वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्याकांड की तहरीर के आधार पर सोनू यादव के दोस्त अलादातपुर गांव के शाहिद उर्फ सईद को नामजद किया था। हत्याकांड के बाद सईद सोनू के साथ रहा। पुलिस ने सईद को 24 मार्च को ही पकड़ लिया था।
पूछताछ के बाद भी पुलिस सईद से कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं जुटा सकी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी सोनू की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी सईद को नामजदगी के आधार पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed