सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Journalism Plays a Crucial Role in Fostering a Creative Spirit in Society: SDM

समाज में सृजनात्मक भावना बढ़ाने में पत्रकारिता अहम : एसडीएम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Journalism Plays a Crucial Role in Fostering a Creative Spirit in Society: SDM
फोटो-34-बकेवर ​स्थित गेस्ट हाउस में गोष्ठी में मौजूद पत्रकार व समाजसेवी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्रकार पुरोधा अमर शहीद पंडित गणेश शंकर विद्यार्थी की 95वीं पुण्यतिथि शहर के विद्यार्थी चौराहा स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पत्रकार संगठनों ने धूमधाम से मनाई।
Trending Videos

जिला पत्रकार संघ/एसोसिएशन की ओर से बुधवार को बकेवर कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि बिंदकी एसडीएम प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि बुराई को दूर करने और समाज में सृजनात्मक भावना बढ़ाने में पत्रकारिता अहम भूमिका निभाती है। जिला पत्रकार संघ/एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने साथियों को निष्पक्ष पत्रकारिता के गुर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ समाजसेवी, डॉक्टर और शिक्षक भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान समाज में अच्छे कार्य करने वाले और पत्रकारों का सम्मान किया गया। शहर, खागा और बिंदकी तहसील के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ पत्रकार वसीम अख्तर, विमलेश त्रिवेदी, रईस उद्दीन और अवनीश सिंह चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा फतेहपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह और अन्य सदस्यों ने विद्यार्थी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिला पत्रकार संघ और गंगा बचाओ सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिम्पल सहित अन्य पत्रकारों ने भी प्रतिमा में माल्यार्पण किया। ग्रामीण पत्रकार संगठन के अध्यक्ष कुमुद तिवारी और अन्य सदस्यों ने भी इसी अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

फोटो-34-बकेवर स्थित गेस्ट हाउस में गोष्ठी में मौजूद पत्रकार व समाजसेवी। संवाद

फोटो-34-बकेवर स्थित गेस्ट हाउस में गोष्ठी में मौजूद पत्रकार व समाजसेवी। संवाद

फोटो-34-बकेवर स्थित गेस्ट हाउस में गोष्ठी में मौजूद पत्रकार व समाजसेवी। संवाद

फोटो-34-बकेवर स्थित गेस्ट हाउस में गोष्ठी में मौजूद पत्रकार व समाजसेवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed