सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Divisional Commissioner reviewed the SIRs and issued directives for their disposal by the 27th.

Fatehpur News: मंडलायुक्त ने एसआईआर की समीक्षा की, 27 तक निस्तारण के दिए निर्देश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The Divisional Commissioner reviewed the SIRs and issued directives for their disposal by the 27th.
विज्ञापन
फतेहपुर। मंडलायुक्त प्रयागराज मंडल सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए।
Trending Videos

बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों के साथ नोटिसों की सुनवाई का निस्तारण हर हाल में 27 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट के अंग्रेजी दफ्तर, आयुध कार्यालय, सीआरए कार्यालय, नाजिर, आपदा, अभिलेखागार, माल व भूलेख अनुभाग के साथ अपर कलेक्टर न्यायिक और अपर कलेक्टर वित्त एवं राजस्व न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पटल सहायकों से पत्रावलियां देखीं और उनके सही रखरखाव के निर्देश दिए।
इस मौके पर डीएम रविंद्र सिंह, अपर आयुक्त रतन प्रिया, सीडीओ पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार सहित सभी उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed