{"_id":"69c432fb6921673c7d07dc3a","slug":"cooking-gas-crisis-worsens-in-rural-areas-consumers-run-from-pillar-to-post-at-agencies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-151598-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा रसोई गैस संकट, एजेंसी के चक्कर काट रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा रसोई गैस संकट, एजेंसी के चक्कर काट रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
फोटो-17-गैस पर्ची लेने के लिए एजेंसी में लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
जाफरगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत शुरू हो गई है। बुधवार को खजुहा में गैस लेने के लिए एजेंसी में दिनभर उपभोक्ता लाइन में खड़े रहे लेकिन ऑनलाइन बुकिंग न होने और पर्ची न मिलने के कारण उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका। इससे उपभोक्ताओं में रोष और नाराजगी बढ़ गई है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि खजुहा इंडेन गैस एजेंसी में मनमानी की जा रही है। 15 दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद अभी तक पर्ची नहीं मिली है। इससे सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूर होकर लोग रोज सुबह से शाम तक एजेंसी के चक्कर काटने को विवश हैं।
उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सिलिंडर बिचौलियों के माध्यम से बेचे जा रहे हैं। इससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। गैस की किल्लत और एजेंसी के रवैये से कस्बे में लोगों में नाराजगी है।
बुकिंग के बाद नहीं मिल रही पर्ची
सेलावन निवासी छत्रपाल ने बताया कि 10 मार्च को गैस बुक कराई थी। 15 दिन से पर्ची के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। नगुआपुर निवासी रामकरन ने कहा कि 14 मार्च से बुकिंग के बाद रोजाना पर्ची के लिए एजेंसी जाते हैं। बुधवार को भी पर्ची नहीं मिली और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
Trending Videos