सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman kicked out of home after being given Triple Talaq following an abortion.

Fatehpur News: तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman kicked out of home after being given Triple Talaq following an abortion.
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट की। इससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
Trending Videos

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव निवासी कासिम की पुत्री शना परवीन का निकाह तीन साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी जमील अहमद के पुत्र फतेह मोहम्मद उर्फ अज्जू से हुआ था। शना परवीन ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि निकाह के कुछ ही दिन बाद ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच 10 मई 2025 को कोर्ट में सुलह हुई। ससुराल में रहने के दौरान वह गर्भवती हो गई। इसके बाद ससुराली दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 29 जुलाई 2025 को पति, ससुर जमील अहमद शेख, ननद हुस्ना बानो और देवर मोहम्मद कैश ने उसे पीटा और गर्भपात की दवाएं खिला दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से धक्का देकर निकाल दिया। मायके पक्ष ने महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां उसका गर्भपात हो गया। पुलिस सुनवाई न करने पर महिला ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed