सब्सक्राइब करें

रोहतक हत्याकांड : मरने वालों की संख्या हुई छह, मां-बाप के बाद तीन साल के सरताज ने भी तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Feb 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Murder Case: Three Year old Sartaj Passes away at PGI Rohtak
मनोज- साक्षी और सरताज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

रोहतक के जाट कॉलेज हत्याकांड में मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है। मनोज और साक्षी के तीन साल के मासूम बेटे सरताज ने भी वारदात के चार दिन बाद पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया है। सरताज के सिर में गोली लगी थी। इस हत्याकांड में मनोज, उनकी पत्नी साक्षी, पहलवान पूजा, कोच सतीश और प्रदीप उर्फ फौजी की पहले ही मौत हो चुकी है।

Trending Videos
Rohtak Murder Case: Three Year old Sartaj Passes away at PGI Rohtak
सरताज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बताई जा रही वारदात की ये वजह
बताया जाता है कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार महिला खिलाड़ी पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtak Murder Case: Three Year old Sartaj Passes away at PGI Rohtak
मनोज और साक्षी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है व वह उस पर शादी का दबाव बना रहा है।परिवार ने यह शिकायत कोच मनोज को की। जिस शिकायत के बाद मनोज ने सुखविंदर कोच को अखाड़े में प्रशिक्षण के लिए आने से मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश में सुखविंदर ने वारदात को अंजाम दिया। 

Rohtak Murder Case: Three Year old Sartaj Passes away at PGI Rohtak
रोहतक हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

आरोपी कुश्ती कोच सुखविंद्र को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा था। उस पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। सोमवार को रोहतक पुलिस तिहाड़ जेल में बंद आरोपी सुखविंदर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई, दूसरी तरफ गोली लगने से घायल अमरजीत ने भी अपना मुंह खोला।

विज्ञापन
Rohtak Murder Case: Three Year old Sartaj Passes away at PGI Rohtak
आरोपी सुखविंद्र। - फोटो : अमर उजाला

साथ ही खुलासा हुआ है कि आरोपी रेसलिंग कोच सात नहीं, बल्कि 10 लोगों की हत्या करना चाहता था। उसने महिला पहलवान सहित तीन और लोगों को भी कॉल कर बुलाया था लेकिन वे आरोपी की बातों में नहीं आए। पुलिस ने आरोपी का चार दिन का रिमांड हासिल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed