सब्सक्राइब करें

सीतापुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, भागते लोगों पर पत्थर व गोलियां चलीं, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Feb 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups in Pisawan thana kshetra Sitapur.
- फोटो : amar ujala

सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के महमदापुर प्रथम में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर लाठियां और गोली चलीं। जिससे दोनों पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी हुए लोगों को गोली नहीं लगी है। मारपीट में घायल हुए है। मारपीट व फायरिंग का वीडियो भी वायरल हो गया है। घटना की गंभीरता देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos
Clash between two groups in Pisawan thana kshetra Sitapur.
- फोटो : amar ujala

पिसावां थाना क्षेत्र के माहमदापुर प्रथम गांव निवासी मूलचंद यादव व शंभू दयाल दीक्षित के बीच वर्षों पुरानी दुश्मनी चल रही है। सोमवार को दोनों पक्षों के बच्चों के बीच गांव में विवाद हुआ। बात बढ़ी तो बड़ों तक पहुंच गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों, ईंट, पत्थर, बल्लम, भाला लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव के बाद कई राउंड गोलियां चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Clash between two groups in Pisawan thana kshetra Sitapur.
- फोटो : amar ujala

सूत्र बताते हैं कि मूलचंद पक्ष के लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। इस घटना का एक वीडियो भी बनाकर वायरल किया गया है। इस मामले में मूलचंद पक्ष का धनपाल व दूसरे पक्ष की शशि प्रभा व मयंक जख्मी हुए। इन लोगों को सीएचसी ले जाया गया है।

Clash between two groups in Pisawan thana kshetra Sitapur.
- फोटो : amar ujala

खबर पाकर सीओ मिश्रिख, सीओ सदर व सीओ सिधौली के अलावा मिश्रिख, मछरेहटा, संदना, नैमिषारण्य, पिसावां थाने की पुलिस गांव पहुंची। एएसपी एनपी सिंह ने भी गांव पहुंच कर जांच की है। इस मामले में एक पक्ष से धनपाल ने तहरीर दी। उसने भाष्कर, लवलेश, मयंक व दीपू के खिलाफ तहरीर दी, जबकि दूसरे पक्ष के भाष्कर ने तहरीर देकर लालू, मूलचंद, धनपाल व पुनीत को नामजद किया है।

विज्ञापन
Clash between two groups in Pisawan thana kshetra Sitapur.
- फोटो : amar ujala

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रास केस दर्ज कर लिया है। एक पक्ष से धनपाल, पुनीत व दूसरे पक्ष से भाष्कर व मयंक पकड़े गए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed