सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: 21 दिनों के लॉकडाउन को घर बैठे करें एन्जॉय, हर एक घंटे को इस तरह बना सकते हैं उपयोगी

अपूर्वा राय Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Mar 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus: Things Which You Can Do in 21 days total lockdown situation
लॉक डाउन को घर बैठे करें एन्जॉय - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में लॉकडाउन का एलान कर दिया है। यह लॉकडाउन अगले 21 दिन तक रहेगा। पीएम मोदी ने कहा है कि इसे एक तरह का कर्फ्यू ही समझें। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग गलतफहमी में हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग केवल मरीज के लिए है। जबकि ऐसा सोचना गलत है। सोशल डिस्टेंसिंग हर नागरिक, हर परिवार के लिए है। लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पूरी पांबदी लगाई गई है। ताकि इस संक्रमण से जल्द से जल्द निपटा जा सके।

loader
Trending Videos
Corona Virus: Things Which You Can Do in 21 days total lockdown situation
work from home - फोटो : Sitel
ऐसी स्थिति में आपको घर पर रहकर ही सरकार को सपोर्ट करते हुए मानवता को बचाना है। याद रहे आपकी जरा सी लापरवाही कई लोगों के लिए घातक साबित हो सकती है। कई बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम की सुविधा दी है लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इस लॉकडाउन के दौरान घर पर पूरी तरह बोर होने वाले हैं। ये लोग घर में बैठकर कोरोना वायरस से तो बच सकते हैं लेकिन लगातार घर में बैठे रहना आपको मानसिक तौर पर बीमार कर सकता है। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं 21 दिनों के लॉकडाउन को आप किस तरह उपयोगी बनाकर अपनी बोरियत दूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus: Things Which You Can Do in 21 days total lockdown situation
diary - फोटो : pixa

डायरी लिखें

घर पर बोर होने से अच्छा है कि इस खाली समय का इस्तेमाल आप सकारात्मक कार्य करने में करें। खाली समय में आप डायरी लिख सकते हैं। ऐसा करने से आपका मन खुश रहेगा। जब आप कुछ लिखते हैं, तो इससे दिमाग उस विषय में बिजी हो जाता है और आपको पता भी नहीं चलता कि समय कैसे निकल गया। डायरी में आप इस संक्रमण को लेकर आपके अनुभव भी लिख सकते हैं। क्योंकि सालों बाद जब आप इसे देखेंगे तो आपको ये वक्त फिर याद आएगा कि कैसे आपने खुद को लॉक डाउन करके सरकार की और खुद की मदद की थी।
Corona Virus: Things Which You Can Do in 21 days total lockdown situation
डायरी लिखें - फोटो : सोशल मीडिया

परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के पास है खास मौका

आने वाले दिनों में सरकारी नौकरी के लिए कई परीक्षाएं होने वाली हैं। इनमें राज्य सिविल सेवा की परिक्षाओं से लेकर SSC तक की परीक्षाएं शामिल हैं। ऐसे में पढ़ने वाले छात्रों के पास ये अच्छा मौका है अपने समय का सदुपयोग करने का क्योंकि इस वक्त न आपके दोस्त आपसे मिलने आएंगे न ही आप किसी सिनेमाघर में जाकर फिल्म देख सकते हैं या कहीं घूम सकते हैं। तो इससे बेहतर है इस खाली समय का उपयोग पढ़ने में करें। हर दिन नया विषय चुने और खुद को इसके लिए पूरी तरह समर्पित कर दें। हर दिन का करेंट अफेयर पढ़े, आप अमर उजाला की सफलता क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं इससे आपको आने वाली परीक्षाओं (खास तौर पर SSC) की तैयारी में मदद मिल जाएगी।
 
विज्ञापन
Corona Virus: Things Which You Can Do in 21 days total lockdown situation
social distancing Movies - फोटो : amar ujala

फिल्में देखें

सिनेमा में हर परिस्थिति पर फिल्में बनाई गई हैं। लॉक डाउन की स्थिति में आप सोशल सोशल डिस्टेंस पर बनाई गई फिल्में देख सकते हैं। ये फिल्में न सिर्फ आपका मनोरंजन करेंगी बल्कि आपको इस परिस्थिति से निपटने में भी मदद करेंगी। होम अलोन, ग्रेविटी, अनदर अर्थ, हर, कास्ट अवे जैसी कुछ फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए। खुद कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके अभिनेता टॉम हैंक्स की फिल्म कास्ट अवे आपको जरूर देखनी चाहिए। फिल्म में दिखाया गया है कि चक नोलेंड नाम का सिस्टम एनालिस्ट का प्लेन किसी आइलैंड पर गिर जाता है जिसके बाद चक वहां से निकलने की हर संभव कोशिश करता है लेकिन वहां से बाहर नहीं आ पाता। आइलैंड पर चक एक बास्केटबॉल को अपना दोस्त बनाकर उससे बात करता है। सालों बाद जब वह उस आइलैंड से बाहर निकलता है तो दुनिया काफी बदल चुकी होती है।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed