फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनाव का पांचवां चरणः रेप के आरोपी सहित दांव पर है रानी-पटरानी की किस्मत

Mon, 27 Feb 2017 11:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
giants in the fifth phase of up election 2017
- फोटो : amar ujala

यूपी में 5वें चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं । इस चरण में 11 जिलों की 51 सीटों के लिए मतदान जारी है। इसमें बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अमेठी और सुलतानपुर जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

giants in the fifth phase of up election 2017

अमेठी विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है, क्योंकि यहां दो रानियों की लड़ाई हो रही है। भाजपा ने राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है, तो उनकी मौजूदा पत्नी  अमीता सिंह कांग्रेस से मैदान में हैं। 

giants in the fifth phase of up election 2017
- फोटो : amar ujala
अमेठी सीट से ही सूबे के चर्चित मंत्रियों में शुमार यहां के मौजूदा विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति फिर सपा से प्रत्याशी हैं। सपा-कांग्रेस में गठबंधन के बावजूद यहां दोनों पार्टियों के बीच दोस्ताना मुकाबला हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
giants in the fifth phase of up election 2017
- फोटो : social media

अकबरपुर विधानसभा सीट से दुग्ध विकासमंत्री राममूर्ति वर्मा को फिर से सपा का टिकट मिला है, जबकि पूर्व परिवहनमंत्री व बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर बसपा से चुनाव मैदान में हैं। सपा प्रत्याशी को सरकार की उपलब्धि के अलावा कुर्मी मतों की एकजुटता तथा क्षत्रियों के समर्थन की उम्मीद है।

विज्ञापन
giants in the fifth phase of up election 2017
अवधेश प्रसाद - फोटो : social media

फैजाबाद जिले के मिलकीपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के अवधेश प्रसाद मैदान में हैं।  अवधेश प्रसाद अखिलेश यादव सरकार में मंत्री हैं। साल 2012 के चुनाव में अवधेश प्रसाद ने बसपा के पवन कुमार को भारी मतों के अंतर से हराया था। इस बार भी यहां से सपा ने अपना प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को उतारा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed