फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में बारिश का 107 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: 75 साल में सबसे जल्दी आया मानसून; जलभराव ने बिगाड़े हालात

Mon, 26 May 2025 10:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 May 2025 10:38 AM IST
सार

दक्षिण पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने के बाद राज्य में आंधी-तूफान और तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश से हाल बेहाल हैं। मुंबई शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। कई हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव के हालात बन गए हैं। सुबह से ही आंधी-तूफान और तेज हवा से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। कई जगह भूमिगत मेट्रो स्टेशन जलमग्न हो गए हैं।

विज्ञापन
Mumbai wakes up to thunderstorms, gusty winds suburban train services affected Amid Monsoon Hits Maharashtra
मुंबई में बारिश से जाम - फोटो : PTI
loader

मुंबई में भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मानसून ने 75 साल में सबसे जल्दी शहर में दस्तक दे दी है। मई महीने में हुई बारिश ने शहर का 107 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार की सुबह शहर में भारी बारिश हुई, जिससे यातायात, जलभराव और लोकल ट्रेनों के निलंबन सहित दैनिक जीवन में अच्छी खासी परेशानी देखी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई में पिछले 75 वर्षों में सबसे पहले पहुंचा है। मानसून अपनी सामान्य तिथि 11 जून से 16 दिन पहले आ गया है। दिन में पुणे में भी मानसून पहुंचा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा, 'दक्षिण-पश्चिम मानसून 1956 में 29 मई को मुंबई पहुंचा था। यह 1962 और 1971 में भी इसी तिथि को पहुंचा था।' आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे के बीच कोलाबा में 105.2 मिलीमीटर, सांताक्रूज (55 मिमी), बांद्रा (68.5 मिमी), जुहू एयरपोर्ट (63.5 मिमी), चेंबूर (38.5 मिमी), विक्रोली (37.5 मिमी), महालक्ष्मी (33.5 मिमी) और सायन (53.5 मिमी) बारिश हुई। 

अधिकारियों ने बताया कि कुछ घंटों की लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई निचले इलाकों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया। इससे सोमवार सुबह सड़कों और लोकल ट्रेन सेवाओं पर यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी की गई आंधी और तेज हवा की चेतावनी के बीच मुंबई के कई इलाकों, खासकर द्वीपीय शहर में कुछ घंटों तक तेज बारिश हुई। मध्य रेलवे नेटवर्क पर मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशनों पर भारी बारिश के कारण ट्रैक जलमग्न हो गए। इससे सुबह के व्यस्त घंटों में ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई। किंग्स सर्कल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, चिंचपोकली और दादर स्टेशन सहित निचले इलाकों में जलभराव देखा गया। इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
 
 

 

   

उपनगरीय ट्रेनें और सड़क यातायात प्रभावित
  • मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर वडाला रोड और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह 10:25 बजे से स्थगित कर दी गईं।
  • किंग्स सर्किल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, वडाला, हिंदमाता, केम्प्स कॉर्नर, चर्चगेट, चिंचपोकली और दादर सहित निचले इलाकों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।
  • केईएम अस्पताल के आसपास भी भारी जलभराव देखा गया।
  • बेस्ट के प्रवक्ता ने कहा कि द्वीप शहर में चार स्थानों पर जलभराव के कारण एक दर्जन मार्गों पर बसों का मार्ग बदलना पड़ा।
  • मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच परिचालन स्थगित कर दिया गया। बारिश के कारण भूमिगत स्टेशन जलमग्न हो गया।

Mumbai wakes up to thunderstorms, gusty winds suburban train services affected Amid Monsoon Hits Maharashtra
Mumbai Rains - फोटो : ANI

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह मुंबई में आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकी और तेज हवाएं चलीं। इससे उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और शहर के कई हिस्सों में खराब दृश्यता के कारण यातायात धीमा हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की थी। इसके मद्देनजर दादर, माहिम, परेल, बांद्रा, कालाचौकी और शहर के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं।

Mumbai wakes up to thunderstorms, gusty winds suburban train services affected Amid Monsoon Hits Maharashtra
Mumbai Rains - फोटो : ANI

आईएमडी के 'नाउकास्ट' चेतावनी के मुताबिक, अगले तीन से चार घंटों में मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना जताई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai wakes up to thunderstorms, gusty winds suburban train services affected Amid Monsoon Hits Maharashtra
Mumbai Rains - फोटो : ANI

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि मस्जिद स्टेशन पर पटरियों पर जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा कि मुख्य लाइन के धीमे कॉरिडोर पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही थीं, हालांकि तेज कॉरिडोर पर कुछ सिग्नल और ट्रैक बदलने वाले पॉइंट फेलियर देखे गए। उन्होंने बताया, 'सीएसएमटी यार्ड में भी भारी जलभराव की सूचना मिली है, जिससे अप थ्रू लाइन और साइडिंग 308, 331, 347 और 231 प्रभावित हुए हैं, जिससे प्लेटफॉर्म 5, 6, 7, 10 से 18 तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है।' 

विज्ञापन
Mumbai wakes up to thunderstorms, gusty winds suburban train services affected Amid Monsoon Hits Maharashtra
मुंबई लोकल ट्रेन। - फोटो : ANI

मध्य रेलवे के मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशनों पर ट्रैक जलमग्न हो गए। इससे सुबह के व्यस्त घंटों में ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी रेलवे ने कहा कि उसके ट्रैक पर जलभराव नहीं है और ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं, हालांकि, यात्रियों ने देरी की शिकायत की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed