{"_id":"687278c306c6cbf45c012587","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-updates-2025-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर AAIB की रिपोर्ट, लॉर्ड्स में केएल राहुल का शतक और कपिल शर्मा को धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर AAIB की रिपोर्ट, लॉर्ड्स में केएल राहुल का शतक और कपिल शर्मा को धमकी
Sat, 12 Jul 2025 08:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 12 Jul 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एअर इंडिया के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर एएआईबी की शुरुआती रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार टेकऑफ के तीन सेकेंड बाद ही विमान के दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद हो गई और 29 सेकेंड के भीतर विमान क्रैश हो गया। हादसे का मुख्य कारण इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच का एक-एक सेकेंड के अंतर पर बंद होना बताया गया है, जिससे पायलट समय रहते थ्रस्ट बहाल नहीं कर सके। पायलट्स एसोसिएशन ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जांच में पायलट की गलती साबित करने की जल्दी की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन स्विच के बंद होने के पीछे तकनीकी या विद्युत समस्या हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि आगे की जांच में होगी। दूसरी ओर, लॉर्ड्स टेस्ट में केएल राहुल ने शानदार शतक लगाते हुए एक से अधिक बार वहां शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा को कनाडा में उनके कैफे पर गोलीबारी के बाद खालिस्तानी आतंकी से धमकी मिली है। नीट यूजी काउंसलिंग 21 जुलाई से शुरू होगी। दिल्ली और उत्तर भारत में मानसून सक्रिय हो गया है और 17 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली के वेलकम इलाके में इमारत गिरने के बाद बचाव अभियान चलान चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि गली महज चार फीट चौड़ी थी और मशीनें नहीं पहुंच पाईं, ऐसे में मानव शृंखला बनाकर मलबा हटाना पड़ा। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की एएआईबी रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
AAIB Report: उड़ान के तीन सेकेंड बाद बंद हुई ईंधन आपूर्ति, 29 सेकेंड में विमान क्रैश; जांच रिपोर्ट में खुलासा
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (एआई 171) 12 जून को जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगा तो केवल तीन सेकेंड बाद ही ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई। टेकऑफ के बाद दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद होते ही केवल 29 सेकेंड बाद विमान मेघाणीनगर में क्रैश हो गया। पढ़ें पूरी खबर

एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
AAIB Report: एअर इंडिया की ड्रीमलाइनर उड़ान कैसे हुई दुर्घटनाग्रस्त? सेकंड-दर-सेकंड जानें हादसे की भयावह कहानी
12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171 अहमदाबाद से उड़ान भरने के 32 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसकी वजह दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल पर बंद होना बताई गई। एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में पाया गया है कि हादसे से ऐन पहले घबराए पायलट समय पर थ्रस्ट बहाल नहीं कर पाए। पढ़ें पूरी खबर

एएआईबी की रिपोर्ट की बड़ी बातें
- फोटो : अमर उजाला
AAIB Report: 'पायलट की गलती साबित करने की हड़बड़ी', पायलट्स एसोसिएशन का दावा; रिपोर्ट लीक करने का लगाया आरोप
12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के AI 171 पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट पर एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएलपीए-आई) ने कई सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप भी लगाए हैं। एसोसिएशन ने कहा, 'जांच का लहजा और जांच की दिशा पायलट की गलती की ओर झुकाव का संकेत दे रही है। हम इस धारणा को पूरी तरह से खारिज करते हैं। हम निष्पक्ष और तथ्य-आधारित जांच पर जोर देते हैं।' पढ़ें पूरी खबर

एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
AAIB Report: बोइंग का ईंधन स्विच कैसे बंद हुआ? रिपोर्ट के बाद उठा सबसे बड़ा सवाल, विशेषज्ञों ने बताई यह वजह
अहमदाबाद विमान हादसे पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (एआई 171) 12 जून को जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगा तो केवल तीन सेकेंड बाद ही ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई। टेकऑफ के बाद दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद होते ही केवल 29 सेकेंड बाद विमान मेघाणीनगर में क्रैश हो गया। अब ये सवाल खड़ा हो रहा है कि एयर इंडिया के बोइंग विमान का ईंधन स्विच कैसे बंद हुआ? कई विनानन विशेषज्ञों का कहना है कि यांत्रिक और विद्युत संबंधी समस्याओं के कारण भी विमान में ईंधन स्विच की स्थिति में बदलाव हो सकता है। हालांकि इसका सटीक कारण आगे की जांच में ही पता चलेगा। पढ़ें पूरी खबर