सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: अमेरिका में गोलीबारी में 21 की मौत, यासीन मलिक को अदालत सुना सकती है सजा, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 May 2022 06:11 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 25 May Today: Important and big news stories of 25 May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका के टेक्सास से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) एक प्राथमिक विद्यालय में एक 18 वर्षीय युवक ने 18 छात्रों समेत 21 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, दिल्ली की एक विशेष अदालत आतंकी फंडिंग मामले में दोषी करार अलगाववादी नेता यासीन मलिक को आज सजा सुना सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 25 May Today: Important and big news stories of 25 May updates on Amar Ujala
टेक्सास स्कूल में गोलीबारी। - फोटो : ANI

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में 21 की मौत
अमेरिका के टेक्सास से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) एक प्राथमिक विद्यालय में एक 18 वर्षीय युवक ने 18 छात्रों समेत 21 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अमेरिकी मीडिया ने टेक्सास गवर्नर ग्रेग एबॉट के हवाले से जानकारी दी कि रॉब प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी हुई। हमलावर भी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 25 May Today: Important and big news stories of 25 May updates on Amar Ujala
यासीन मलिक। - फोटो : अमर उजाला

यासीन मलिक को आज दिल्ली की विशेष अदालत सुना सकती है सजा
दिल्ली की एक विशेष अदालत आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी करार जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को सजा सुना सकती है। विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने यासीन  को 19 मई को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत सभी आरोपों का दोषी ठहराया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 25 May Today: Important and big news stories of 25 May updates on Amar Ujala
ज्ञानवापी मामले में सुनवाई आज... - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी परिसर हिंदू पक्ष को सौंपने पर सुनवाई आज
ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने व पूजा-पाठ की मांग के साथ ही इसमें मुस्लिम पक्ष के प्रवेश पर रोक की मांग को लेकर दायर वाद पर आज सुनवाई होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में मंगलवार को दाखिल वाद पर 25 मई की तिथि नियत की गई है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 25 May Today: Important and big news stories of 25 May updates on Amar Ujala
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

आज से जेपी नड्डा करेंगे बूथ कार्यक्रम की शुरुआत
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए बूथ कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय किया है। इस कार्यक्रम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शुरू करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले भाजपा देश की 2300 से ज्यादा लोकसभा और विधानसभा सीटों के 75,000 बूथों को सुदृढ़ करने पर काम करेगी। इस कार्यक्रम को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed