फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले में होगी अहम सुनवाई, मूसेवाला की हत्या को लेकर सवालों के घेरे में पंजाब सरकार, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Mon, 30 May 2022 06:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 30 May 2022 06:15 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 30 May Today: Important and big news stories of 30 May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

शृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामला सुनने योग्य है या नहीं, इस पर जिला जज की अदालत में आज बहस होगी। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से इस मामले को खारिज करने के पक्ष में दलीलें पूरी होने के बाद वादी पक्ष और जिला शासकीय अधिवक्ता पक्ष रखेंगे। वहीं, गैंगस्टरों से निपटने के मामले में पंजाब की खुफिया एजेंसियां लगातार असफल साबित हो रही हैं। ताजा मामला प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का है। मूसेवाला की हत्या में सरकार की लापरवाही को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। साथ ही आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने टी-20 लीग के 15वें सीजन का खिताब जीत लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 30 May Today: Important and big news stories of 30 May updates on Amar Ujala
ज्ञानवापी मामले में सुनवाई आज... - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामले में आज होगी अहम सुनवाई
शृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामला सुनने योग्य है या नहीं, इस पर जिला जज की अदालत में आज बहस होगी। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से इस मामले को खारिज करने के पक्ष में दलीलें पूरी होने के बाद वादी पक्ष और जिला शासकीय अधिवक्ता पक्ष रखेंगे। शृंगार गौरी के नियमित दर्शन और अन्य विग्रहों के संरक्षण के लिए दाखिल वाद की पोषणीयता (सुनने योग्य है या नहीं) पर अदालत में कमेटी की ओर से दलीलें पिछली तारीख (26 मई) पर जारी रही थीं।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 30 May Today: Important and big news stories of 30 May updates on Amar Ujala
प्रेसवार्ता करते पंजाब के डीजीपी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब का खुफिया तंत्र फेल, मूसेवाला की हत्या
गैंगस्टरों से निपटने के मामले में पंजाब की खुफिया एजेंसियां लगातार असफल साबित हो रही हैं। ताजा मामला प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का है जबकि इसी महीने पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग की मुख्यालय पर भी हमला हो चुका है। इससे पहले पटियाला हिंसा और जालंधर में कबड्डी खिलाड़ियों की हत्या के मामलों में भी खुफिया एजेंसियां न तो पहले से कोई अनुमान लगा सकीं और ना ही पंजाब पुलिस अब तक मुख्य अपराधियों को पकड़ सकी है।  पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 30 May Today: Important and big news stories of 30 May updates on Amar Ujala
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

गुजरात टाइटंस ने पहले ही सीजन में खिताब पर किया कब्जा
आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने टी-20 लीग के 15वें सीजन का खिताब जीत लिया है। गुजरात ने आईपीएल 2022 के खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने राजस्थान के 131 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और 18.1 ओवर में जीत दर्ज की। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल 43 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 34 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 30 May Today: Important and big news stories of 30 May updates on Amar Ujala
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

मूसेवाला की हत्या को डीजीपी ने बताया गैंगवार का नतीजा
मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में आक्रोश की आशंका के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस हमले को जिसने भी अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नौजवान गायक की हत्या का उन्हें दुख है। मानसा के गांव मूसा में गायक सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।  पढ़ें पूरी खबर...

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed