गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार बंद होने के बाद आज राजधानी में एमसीडी के मद्देनजर धमाल मचेगा। भाजपा और आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता अनेक इलाकों में रोड शो करेंगे। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाराणसी स्थित ज्ञानवापी और विशेषण विश्वेश्वर मंदिर विवाद मामले में श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा किए जाने की मांग को लेकर चल रही सुनवाई आज भी जारी रहेगी। साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर है। इस सीरीज में भारतीय टीम 1-0 के अंतर से पीछे चल रही है और तीसरा मैच जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: MCD चुनाव में सियासी सूरमा भरेंगे हुंकार, ज्ञानवापी मामले में सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MCD Elections : आज प्रचार में भाजपा और आप के सियासी सूरमा भरेंगे हुंकार
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार बंद होने के बाद आज राजधानी में एमसीडी के मद्देनजर धमाल मचेगा। भाजपा और आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता अनेक इलाकों में रोड शो करेंगे। अभी तक इनकी गुजरात चुनाव में डिमांड थी। ये अगले दो दिनों तक राजधानी में पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए ताकत लगाएंगे। आप की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अलग-अलग इलाकों में रोड शो करेंगे। वहीं, भाजपा के केंद्रीय नेताओं की फौज दिल्ली में होगी। पढ़ें पूरी खबर...
श्रृंगार गौरी नियमित पूजा के अधिकार मामले में आज भी होगी सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाराणसी स्थित ज्ञानवापी और विशेषण विश्वेश्वर मंदिर विवाद मामले में श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा किए जाने की मांग को लेकर चल रही सुनवाई आज भी जारी रहेगी। मामले में न्यायमूर्ति जेजे की पीठ सुनवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
ND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर चल रहा है। इस सीरीज में भारतीय टीम 1-0 के अंतर से पीछे चल रही है और तीसरा मैच जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर...
ई-रूपी कल लेगा आकार, आम लोगों के लिए चार शहरों में लेनदेन
कारोबारियों की तरह अब आम लोग भी ई-रूपी में लेनदेन कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इसके लिए देश के चार शहरों में एक दिसंबर से डिजिटल रुपये के खुदरा इस्तेमाल से जुड़ा पहला पायलट परीक्षण करेगा। परीक्षण में सरकारी और निजी क्षेत्र के चार बैंक एसबीआई, आईसीआईसीआई, यस बैंक एवं आईडीएफसी फर्स्ट शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...