{"_id":"65d16186074d481b8c01feb1","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-18-february-2024-updates-on-amar-ujala-2024-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन, सरकार-किसान वार्ता आज फिर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन, सरकार-किसान वार्ता आज फिर
Sun, 18 Feb 2024 07:16 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली के भारत मंडपम में जारी है। अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी व कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े पंजाब के किसान संगठन शनिवार को पांचवें दिन भी शंभू और दातासिंह वाला सीमा पर डटे रहे। वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर व पश्चिमी भारत के कई इलाकों में बारिश तथा पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन
भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली के भारत मंडपम में जारी है। अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 11,500 भाजपा कार्यकर्ताओं को 370 सीटें जीतने का मंत्र देंगे। अधिवेशन के पहले दिन एक राजनीतिक प्रस्ताव ‘विकसित भारत- मोदी की गारंटी’ पारित हुआ। प्रस्ताव में कहा गया कि मोदी सरकार के 10 वर्षों ने राम राज्य के विचार को जमीन पर साकार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

शंभू बॉर्डर पर जुटे युवा
- फोटो : ANI
हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च, पंजाब में भाजपा नेताओं के घर का घेराव
फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी व कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े पंजाब के किसान संगठन शनिवार को पांचवें दिन भी शंभू और दातासिंह वाला सीमा पर डटे रहे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) उगराहां ने पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और राज्यभर में टोल प्लाजा मुफ्त कराए। पढ़ें पूरी खबर

Weather Update (File Photo)
- फोटो : Social Media
उत्तर-पश्चिम भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर व पश्चिमी भारत के कई इलाकों में बारिश तथा पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान शामिल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 से 22 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

संदेशखली में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : एक्स/सोनू ओझा
राजनीतिक ताकत और प्रशासन का गठजोड़
हमारे पूर्वज 100 वर्षों से भी अधिक समय से यहां रह रहे हैं, लेकिन ऐसा अत्याचार और ऐसी घिनौनी राजनीति हमने कभी नहीं देखी। हम आदिवासी हैं। आज अपनी ही जमीन पर मजदूर बन गए। खाने के लाले पड़ गए। क्या हमको कभी न्याया मिलेगा। संदेशखाली नूतन पाड़ा के बुजुर्ग बहादुर आसमान की ओर हाथ जोड़कर फफक पड़ते हैं। कहते हैं, राजनीतिक रसूख, पुलिस और प्रशासन के गठजोड़ ने हमको भीख मांगने पर मजबूर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर