{"_id":"58e36e7f4f1c1bf0125b4b2c","slug":"know-more-about-the-daughter-in-law-of-cm-vasundhara-raje","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम राजे की बहू, पार्टी से लेकर प्रचार तक, जानें बहुत कुछ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम राजे की बहू, पार्टी से लेकर प्रचार तक, जानें बहुत कुछ...
Tue, 04 Apr 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निहारिका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
धौलपुर उपचुनाव में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधु निहारिका राजे भी जोर—शोर से प्रचार में जुटी है। प्रतिदिन दस गांवों में प्रचार के लिए जा रही निहारिका झांसी के सम्थार के पूर्व राजघराने की राजकुमारी रहीं है। वर्ष 2000 में दुष्यंत सिंह से शादी के बाद वह धौलपुर के पूर्व राजघराने की पुत्रवधु बनीं। सम्थार राजघराना बड़गुर्जर शासकों से सम्बंधित रहा है। निहारिका के पिता और सम्थार राजघराने के शासक रणजीत सिंह गुर्जर नेता है। जो कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में एमएलसी भी रहे हैं। निहारिका राजे चूंकि गुर्जर समुदाय से सम्बंध रखती है इसलिए राजनीतिक पंंडितों का मानना है कि धौलपुर में गुर्जर मतदाताओं को लुभाने के लिए वे चुनाव मैदान में दिख रही है।
चुनावों से पहले आती हैं नजर
2 of 5
वसुंधरा राजे के साथ निहारिका
- फोटो : अमर उजाला
निहारिका राजे चुनावों के खास मौकों पर भी अपने परिवार के साथ खड़ी रहीं। अपने पति के नामांकन दाखिले से लेकर चुनावी रैलियों तक उनकी मौजूदगी रही। धौलपुर उपचुनावों में भी उनकी सक्रिय भूमिका नजर आ रही है।
नजर आई डिफ्रेंट लुक में
3 of 5
निहारिका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राजे की बहू निहारिका सोशल इवेंट्स के साथ ही पार्टी इवेंट में भी नजर आ जाती हैं। नेपाल के रईस विनोद चौधरी की ओर से पिछले साल लांच किए गए संस्मरण कलेक्शन के मौके पर कई सेलिब्रिटी मौजूद थे। इस पार्टी में निहारिका भी मौजूद थीं। ज्वैल्स ऑफ द क्राउन के लॉन्च के दौरान भी निहारिका नजर आई। इस पार्टी में निहारिका का लुक आम तौर पर नजर आने वाले लुक से थोड़ा ग्लैमरस नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
निभाई चुनाव में प्रचारक की भूमिका भी
4 of 5
निहारिका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
निहारिका साल 2013 में भाजपा के लिए प्रचारक के रूप में नजर आईं। उन्हें बड़े-बड़े नेताओं के साथ ही प्रचारकों की सूची में जगह मिली थी। वसुंधरा की बहू को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए।
विज्ञापन
वर्ष 2000 में बनीं सीएम राजे की बहू
5 of 5
निहारिका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
निहारिका की शादी झालावाड़ के मौजूदा सांसद दुष्यंत सिंह से हुई। निहारिका गुर्जर समाज से ताल्लुक रखती हैं। दुष्यंत से उनका विवाह 11 दिसंबर 2000 को हुआ था। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।