सब्सक्राइब करें

मनाई शीतलाष्टमी, अब न खाएं ठंडा और बासी

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
religious fair in sheetla mata temple
शीतला माता का मेला - फोटो : अमर उजाला
शीतलाष्टमी के उत्सव पर चाकसू में शीतला माता के मंदिर में लक्खी मेला आयोजित किया गया। मेले में श्रद्धा की बयार देखने को मिली। अलसुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्त लंबी-लंबी कतारों में माता को भोग लगाने का इंतजार करते रहे। माता की पूजा करने के साथ ही श्रद्धालुओं ने अपने मन की मुराद मांगी। मंदिर तक पहुंचने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टरों में भरकर यहां तक पहुंचे। भक्तों में माता को ठंडे पदार्थों का भोग लगाया और सुख समृद्धि की कामना की।
Trending Videos

तीन सौ मीटर ऊंचाई पर है मंदिर

religious fair in sheetla mata temple
शीतला माता का मेला - फोटो : अमर उजाला
तीन सौ मीटर की उंचाई पर स्थित शील माता का मंदिर 500 वर्ष पुराना बताया जाता है। मंदिर से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित है। जिनमें माता के गुणगान का उल्लेख है। यह मंदिर जिस पहाड़ी पर बना हुआ है वह भी अनोखी है। इस पहाड़ी का पत्थर माता की मूर्ति के रूप में पूजता है।  इस पत्थर की बनावट को माता के रूप में जाना जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग अलग इलाकों से आते हैं लोग

religious fair in sheetla mata temple
शीतला माता का मेला - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जयपुर, सांगानेर, वाटिका, शिवदासपुरा, निवाई, टोंक, देवली आदि आसपास के इलाकों से जीप, ट्र्रेक्टर ट्रॉली, उंट गाड़ी में बैठकर बड़ी संख्या में ग्रामीण माता के गीत गाते हुए यहां पहुंचे। कई पैदल यात्राएं भी आसपास के इलाकों से पहुंची। शहरी इलाकों से भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए मेले में आए।

भोग लगाने को उमड़े वोह

religious fair in sheetla mata temple
शीतला माता का मेला - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में आने वाले भक्तों ने माता को ठंडे पदार्थों का भोग लगाया गया। माता की पूजा करने आए लोग अपने साथ ठंडे व्यंजन लेकर आए। लोगों ने पुएं, पकौड़ी घर से बनाकर लाकर माता को भोग लगाया। इसके बाद ठंडे व्यंजनों का ही मंदिर परिसर में बैठकर प्रसाद भी लिया। भक्त पहाड़ी पर बैठकर आराम करते भी दिखे।

 
विज्ञापन

प्रशासन ने भी किए खास इंतजाम

religious fair in sheetla mata temple
शीतला माता का मेला - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में लाखों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी इसके लिए पूरी तैयारी की। पहाड़ी पर स्थित मंदिर के लिए नीचे से ही  कतारें लगाई गई। इन कतारबद्ध होकर लोग माता के दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। इसके साथ ही मंदिर परिसर के आस पास बाजार भी सजाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed