{"_id":"591ad3774f1c1bcf3bf23a22","slug":"summer-vacations-rajasthan-s-only-hill-station-mount-abu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Vacations: आईए रेतीली धरती के हिल स्टेशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Summer Vacations: आईए रेतीली धरती के हिल स्टेशन पर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 May 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
माउंट आबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हमारी भी सुन लें। एक विकल्प हम सुझाते हैं आपको। राजस्थान आइए और हिल स्टेशन का मजा लिजिए। राजस्थान जैसी रेगिस्तानी प्रदेश में हिल स्टेशन भी है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में ऐसा बहुत कुछ है, जो आपको सुकून दे सकता है। अरावली के पहाड़ों से लेकर नक्की झील तक, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, दिलवाड़ा का जैन मंदिर, अचल गढ़ किला, गुरु शिखर और बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिल सकते हैं यहां पर।
वास्तु का चमत्कार है ये मंदिर
दिलवाड़ा मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
देलवाड़ा का जैन मंदिर दुनिया भर में अपनी बनावट के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में पांच मंदिर बने है। इस जैन मंदिर के निर्माण में संगमरमर पत्थरों का उत्तम उपयोग किया गया है। देलवाड़ा मंदिर का परिसर एक वास्तु चमत्कार और जैन धर्म के लोगों के लिए प्रसिद्द पर्यटक स्थल भी है। मंदिर में की गयी मनमोहक नक्काशियां जैन पौराणिक कथाओं का चित्रण करती हैं।
यहां से दिखेंगे कई अद्भुत नजारे
गुरु शिखर
- फोटो : अमर उजाला
एक ऐसी जगह जहां से माउंट आबू के नजारे देखने को मिल सकें, तो गुरु शिखर पर जा सकते हैं। यह शिखर अरावली पर्वत में सबसे उच्चतम बिंदु है और माउंट आबू से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर ही है। गुरु शिखर का अद्भुत दृश्य, हिल स्टेशन के नजदीक ही प्रमुख नजारों में से एक है। इसके अलावा माउंट आबू के जंगलों में कई जातियों के वनस्पति और जीवों पाए जाते हैं. अरावली पर्वत के ये जंगल यहां रहने वाले तेंदुओं के लिए प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाखूनों से खोद दी थी ये झील
नक्की झील
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा नक्की झील का नजारा भी आपको भाएगा। नक्की के बारे में कहा जाता है कि नक्की झील को एक मजदूर रसिया बालम ने अपने नाखूनों द्वारा खोद था। कथानुसार वहां के राजा की शर्त थी कि जो भी एक रात में वहां झील खोद देगा उससे वह अपनी पुत्री, राजकुमारी का विवाह करा देगा। नाखुनों से उस झील को खोदने की वजह से उस झील का नाम नक्की झील पड़ा। इस खूबसूरत झील में पर्यटकों के लिए नौका विहार का भी प्रबंध है।
विज्ञापन
लाजवाब प्राकृतिक सौंदर्य, शिमला सा अहसास
माउंट आबू
- फोटो : अमर उजाला
बरसातों में माउंट आबू शिमला जैसा अहसास कराता है। माउंट आबू में बेहद खूबसूरत नजारा सुबह और शाम को देखने को मिलता है। डूबते हुए सूरज को देखने के लिए लोग जमा होते हैं। सन सेट पॉइंट और हनीमून पॉइंट बहुत ही प्रसिद्ध हैं। यहां ओम शांति भवन, रघुनाथ मंदिर, ज्ञान सरोवर, पीस पार्क भी हैं।