फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीबर ही नहीं ये इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज भी आ चुके हैं राजस्थान

Mon, 08 May 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 08 May 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
These celebrities have come rajasthan before Justin Bieber
जस्टिन बीबर - फोटो : file photo
इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का कंसर्ट मुंबई में 10 मई को होगा। इसको लेकर जबरदस्त क्रेज है। टिकट से लेकर अरेंजमेंट्स तक, सब परफेक्ट बनाने की प्लानिंग है। खबर यह भी है कि बीबर कॉफी विद करन में भी नजर आ सकते हैं।


 बीबर अपने इस कंसर्ट के बाद इंडिया में घूमने भी निकलेंगे। इस दौरान वे दिल्ली—आगरा घूमते हुए जयपुर भी आएंगे। जयपुर में बीबर आमेर महल देख सकते है। देखा जाए तो राजस्थान की संस्कृति और स्थापत्य कला को नजदीक से देखने वालों में अकेले बीबर नहीं है। इससे पहले भी कई नामचीन हस्तियां राजस्थान आ चुके हैं। इनमें कोई शूटिंग के लिए आया तो कोई शादी के लिए।

जैकी चैन ने आमेर में की थी कंगफू योगा की शूटिंग

These celebrities have come rajasthan before Justin Bieber
जैकी चेन - फोटो : अमर उजाला
करीब एक साल पहले हॉलीवुड स्टार जैकी चैन जयपुर आए थे। जिस आमेर महल में बीबर के जाने की योजना है, उसी फोर्ट में जैकी चैन ने अपनी फिल्म कंगफू योगा की शूटिंग की थी। जैकी को लेकर उनके फैंस में भारी क्रेज देखने को मिला था। इस फिल्म में जैकी के साथ  बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी नजर आए थे।
 

जेएलएफ में आई थी ओप्रा विन्फ्रे

These celebrities have come rajasthan before Justin Bieber
ओप्रा विन्फ्रें - फोटो : अमर उजाला
जानी—मानी टीवी एंकर ओप्रा विन्फ्रे वर्ष 2012 में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल हो चुकी है। इस दौरान विन्फ्रे ने जेएलएफ में अपनी बात रखी। इसके बाद उन्होंने सिटी पैलेस देखा। सिटी पैलेस में उनका परम्परागत तरीके से स्वागत किया तो वे राजस्थानी कल्चर से काफी प्रभावित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैमिली के साथ आई थी मैडोना

These celebrities have come rajasthan before Justin Bieber
मैडोना - फोटो : अमर उजाला
जस्टिन बीबर की तरह ही लोग मैडोना के संगीत के भी दीवाने है। साल 2008 में मैडोना फैमिली और फ्रेंड्स के साथ उदयपुर आई थी। उन्होंने यहां पूरा वीक एंजॉय किया। मैडोना ने उदयपुर में साइट सीन भी किया। यहां के किले और मंदिर उन्हें काफी पसंद आए थे।  
विज्ञापन

इस शादी ने बटोंरी थी सुर्खियां

These celebrities have come rajasthan before Justin Bieber
एलिजाबेथ हर्ले - फोटो : अमर उजाला
साल 2007 को में एलिजाबेथ हर्ली व अरुण नायर की शादी सुर्खियों में रही। इस जोड़े ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में राजस्थानी परम्पराओं के अनुसार शादी की। इस शादी पर कई शहरों में आयो​जन हुए। इनमें नागपुर फोर्ट में संगीत समारोह और मेहरानगढ़ फोर्ट में एक दावत का आयोजन किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed