{"_id":"64d86ae7a8c477f7db004276","slug":"lg-manoj-sinha-flags-off-tiranga-rally-in-srinagar-near-dal-lake-to-celebrate-azadi-ka-amrit-mahotsav-2023-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Azadi Ka Amrit Mahotsav: श्रीनगर में निकली तिरंगा रैली, LG भी हुए शामिल, भारत माता की जय के गूंजे जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azadi Ka Amrit Mahotsav: श्रीनगर में निकली तिरंगा रैली, LG भी हुए शामिल, भारत माता की जय के गूंजे जयघोष
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:59 PM IST
सार
Amrit Mahotsav celebrations in Jammu and Kashmir: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली डल झील के किनारे से होते हुए एसकेआईसीसी से बॉटनिकल गार्डन तक निकाली गई।
विज्ञापन
1 of 6
श्रीनगर में आयोजित तिरंगा रैली
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रीनगर में रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली डल झील के किनारे से होते हुए एसकेआईसीसी से बॉटनिकल गार्डन तक निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंजे। रैली में जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
2 of 6
Tiranga Rally in Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के आसमान में हर तरफ तिरंगे लहरा रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने कश्मीर के लोगों के दिलों में एकता का जोश भर दिया है। आज घाटी के युवा अपने हाथों में तिरंगे को शान से उठा रहे हैं। उपराज्यपाल ने कहा, 'मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा लोगों में एकजुटता की भावना को और बढ़ा रही है।
3 of 6
श्रीनगर में निकली तिरंगा रैली
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने भी तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस बात पर गर्व महसूस हो रहा है कि वे भी आज 'तिरंगा रैली' का हिस्सा बने। पिछले साल की तुलना में इस साल की रैली बड़ी थी। हम देश में शांति के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रीनगर में निकली तिरंगा रैली के दौरान जवान राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए
- फोटो : बासित जरगर
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, ताकि प्रदेशवासी बिना किसी डर के आजादी के इस पर्व को मना सकें। इससे पहले आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पुलिस ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन
5 of 6
डल झील में शिकारा भी तिरंगे संग सजे
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में विशाल तिरंगा रैली के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रवाद का जोश देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतवासियों से इस साल 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।