फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजे-बाजे के साथ निकली लाल बाग के राजा की सवारी, तस्वीरें

Thu, 15 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 15 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ganesh murti immersion in jammu
ganesh - फोटो : Amar Ujala
गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू फिर आजा, एक दो तीन चार, गणपति बप्पा तेरी जय जयकार के जयघोष के साथ वीरवार को मंदिरों के शहर जम्मू में गणेश महोत्सव का समापन हुआ। शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रभु की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंचा।
Ganesh murti immersion in jammu
ganesh - फोटो : Amar Ujala
सूर्य पुत्री तवी नदी, रणवीर नहर, चिनाब दरिया सहित अन्य बहते हुए जलस्रोतों में भगवान गणेश के विसर्जन के  लिए पहुंचे भक्तों की आंखें नम हुईं। शोभा यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर आस्था जताई। शहर में भक्तों ने जयघोषों के साथ जमकर गुलाल खेला। 
 
Ganesh murti immersion in jammu
ganesh - फोटो : Amar Ujala
प्रभु महोत्सव के समापन पर वीरवार सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर प्रभु की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के  विसर्जन के लिए भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। घरों और दूसरे धार्मिक स्थलों पर दस दिन तक चले इस महोत्सव में गणपति के दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh murti immersion in jammu
ganesh - फोटो : Amar Ujala
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सराजा ढक्की से गणपति की करीब साढ़े छह फुट प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा का आगाज हुआ जो लिंक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, कनक मंडी, लखदाता बाजार, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पंजतीर्थी से होती हुई दोपहर बाद सूर्यपुत्री तवी पर संपन्न हुई। जय महाराष्ट्र गणेश मंडल की ओर से मुंबई से बुलाए गए विशेष बैंड की गूंज दूर-दूर तक गणपति के आने का संदेश दे रही थी। 
विज्ञापन
Ganesh murti immersion in jammu
ganesh - फोटो : Amar Ujala
शोभा यात्रा के आगे चल रहे गजराज आकर्षण का केंद्र रहे। भक्तों ने गुलाल के साथ जमकर होली खेली। क्या बच्चे क्या बूढ़े हर कोई प्रभु की भक्ति में लीन रहा। इससे पूर्व सुबह मंदिर परिसर में विशेष आरती में प्रभु का गुणगान कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed