सब्सक्राइब करें

एक तरफ मस्जिद की पवित्रता तो दूसरी ओर आतंकियों को मारने की चुनौती, फिर दिखा जवानों का अद्भुत पराक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Jun 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
indian army showed amazing courage in Avantipora encounter of Jammu and Kashmir
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने अद्भुत पराक्रम का परिचय दिया है। तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। लेकिन यह ऑपरेशन कई चुनौतियों के साथ ही काफी जिम्मेदारी भरा था। इसकी वजह ये थी कि मुठभेड़ के दौरान आतंकी एक मस्जिद में जा घुसे थे। इसी के साथ सुरक्षाबलों के सामने दो चुनौतियां उत्पन्न हो गई थीं।


 

Trending Videos
indian army showed amazing courage in Avantipora encounter of Jammu and Kashmir
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

पहली और सबसे अहम चुनौती थी कि मस्जिद की गरिमा और लोगों की भावनाओं को कोई ठेस न पहुंचे। तो दूसरी ओर आतंकियों को मार गिराना भी एक चुनौती था। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने आतंकियों के सफाए के लिए ऐसी रणनीति बनाई कि मस्जिद के इमाम भी उनके मुरीद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian army showed amazing courage in Avantipora encounter of Jammu and Kashmir
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

मुठभेड़ खत्म होने के बाद जामिया मस्जिद मीज के इमाम ने सुरक्षाबलों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान हर हाल में यह सुनिश्चित किया कि मस्जिद की पवित्रता बनाए रखी जाए।


 
indian army showed amazing courage in Avantipora encounter of Jammu and Kashmir
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

बता दें कि अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने 32 घंटे में तीन आतंकियों को मार गिराया है। बुधवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी कुछ ही घंटों में मार गिराया गया था। इसके बाद आतंकी गोलाबारी की आड़ में मस्जिद में घुस गए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। बावजूद इसके वह गोलियां बरसाते रहे। वहीं अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन को रोका गया।


 
विज्ञापन
indian army showed amazing courage in Avantipora encounter of Jammu and Kashmir
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

शुक्रवार सुबह एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों की बात को अनसुना किया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने मस्जिद की गरिमा को बनाए रखा। ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। 

यह भी पढ़ेंः  चीन के मंसूबों का इन तस्वीरों से हुआ खुलासा, निपटने के लिए भारत भी तैयार    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed