फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, लेह का न्यूनतम तापमान पहुंचा माइनस 17.6

Tue, 21 Jan 2020 11:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir and Ladakh Union Territory received heavy snowfall and rain alert
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आज यानी कि मंगलवार को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम का ऐसा मिजाज बुधवार को भी रह सकता है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।

Jammu kashmir and Ladakh Union Territory received heavy snowfall and rain alert
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। हाईवे पर अभी भी यातायात दो तरफा बहाल नहीं हो पाया है। बर्फबारी से हर बार बिजली ढांचा प्रभावित होता रहा है। जोजीला पास पर हुई बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही बंद चल रहा है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है।

Jammu kashmir and Ladakh Union Territory received heavy snowfall and rain alert
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में सोमवार को धूप खिली रही। लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के सभी हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 4-7 डिग्री के बीच चल रहा है। शीत लहर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu kashmir and Ladakh Union Territory received heavy snowfall and rain alert
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई दिन से लेह में दिन का तापमान शून्य (0.0) डिग्री सेल्सियस चल रहा है। जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ हल्के बादल छा गए। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, बटोत में माइनस 0.5 और कटड़ा में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन का तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
 
विज्ञापन
Jammu kashmir and Ladakh Union Territory received heavy snowfall and rain alert
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
 
स्थान      न्यूनतम तापमान
लेह        माइनस  17.6
गुलमर्ग     माइनस   12.8
पहलगाम   माइनस    9.0
कुपवाड़ा   माइनस     5.8
श्रीनगर      माइनस    3.4
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed