सब्सक्राइब करें

जम्मू कश्मीर: आखिर कब तक... कोकरनाग में शहादतों के खिलाफ दोनों संभागों में उबाल

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 01:07 PM IST
सार

जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। साथ ही बलिदानियों को नमन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कीं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Boiling in both the divisions against the martyrdoms in Kokernag anantnag encounter
श्रीनगर: लाल चौक पर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : एजेंसी

अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कर्नल, मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक ने वीरगति को प्राप्त किया। घटना ने सभी को झकझोर दिया। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। साथ ही बलिदानियों को नमन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कीं।

Trending Videos
Jammu Kashmir: Boiling in both the divisions against the martyrdoms in Kokernag anantnag encounter
बलिदानियों को किया नमन - फोटो : एजेंसी

जम्मू शहर में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन और पुतले फूंक गए। भारत माता के जयघोष के बीच कैंडल मार्च निकाले गए। शहीदों को नमन करने के लिए मौन व्रत रखा गया। दुश्मन देश के नापाक मंसूबों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के बैनर तले शाम को व्यापारियों ने वेयर हाउस में मशाल रैली निकाल पाकिस्तान के खिलाफ हल्ला बोला। व्यापारियों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir: Boiling in both the divisions against the martyrdoms in Kokernag anantnag encounter
जम्मू में आतंकवाद का पुतला फूंका - फोटो : एजेंसी

वहीं, डोगरा फ्रंट शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडा जलाकर विरोध जताया। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अब युद्ध ही एकमात्र विकल्प है। बातचीत करना व्यर्थ है क्योंकि उसने कभी शांति की भाषा नहीं सुनी। जवानों की शहादत को कब तक सहन करेंगे। पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है। दुश्मन देश के साथ सभी रिश्ते खत्म कर देने चाहिए। अभिषेक, आशीष, सुशील, लवली, राहुल, बंटू, विक्की, प्रेम, नरेश, राजू और राहुल ने कहा कि वे सैनिकों को मार रहे हैं और हम उनके साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आएगी तो विरोध किया जाएगा।

Jammu Kashmir: Boiling in both the divisions against the martyrdoms in Kokernag anantnag encounter
मशाल रैली निकाल दी श्रद्धांजलि - फोटो : एजेंसी

तवी पुल पर फेडरेशन प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान हरकत से बाज नहीं आ रहा। भारत खासतौर पर जम्मू कश्मीर में माहौल को अशांत करने की साजिश रची जा रही है। सीमा पार से आतंकवाद को समर्थन देना जारी है। मगर हमारे सुरक्षाबल हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में शांत माहौल से पाकिस्तान तिलमिला गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Boiling in both the divisions against the martyrdoms in Kokernag anantnag encounter
स्कूली छात्रों ने भी बलिदानियों को किया नमन - फोटो : एजेंसी

दोमाना में पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। घो मन्हासा मढ़ में बलिदानियों की तस्वीरों के आगे श्रद्धासुमन अर्पित किए। चौधरी ने कहा कि तीन बहादुरों की शहादत से जम्मू-कश्मीर दुखी है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के जिम्मेदार आतंकवादियों को जल्द मौत के घाट उतारा जाए। लोगों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार से परिवारों को हरसंभव मदद देने का आग्रह किया। 

यहां डीडीसी मढ़ बलबीर लाल, नगर पालिका समिति घो मन्हासा के चेयरमैन जतिंदर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव अनीता लंगेह, भाजपा जिला सचिव दीपक पांडे, पार्षद कृष्ण लाल, सरपंच लाल सिंह, सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा, सरपंच शिव सलारिया, सरपंच शाम लाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोमी देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा रानी, पूर्व चेयरमैन मदनलाल, डॉ. पवन चौधरी, संजीव सिंह, नायब सरपंच प्रदीप चौहान, युवा मोर्चा जिला कार्यकर्ता अतुल शर्मा, महेश भारद्वाज, बलविंदर सिंह मौजूद रहे।

उधर, भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कच्ची छावनी में पार्टी कार्यालय के बाहर पाकिस्तान के खिलाफ रैली निकाल प्रदर्शन किया। पाक के पुतले को आग के हवाले किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाक प्रायोजित आतंकवाद को करारा जवाब देने के लिए सुरक्षाबल सक्षम हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने कहा कि पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर में शांति का माहौल रास नहीं आ रहा। हमले का जोरदार जवाब दिया जाएगा। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महासचिव अभिषेक सलाथिया, जिला अध्यक्ष कन्नव शर्मा, मोनू सलाथिया, रजत सिंह, लव देवल मौजूद रहे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed