{"_id":"5d84d00d8ebc3e93b43454c7","slug":"jammu-traffic-police-challan-more-than-three-thousand-vehicles-in-last-four-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियम: जम्मू में चार दिन में तीन हजार से ज्यादा कोर्ट चालान, नाबालिगों के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियम: जम्मू में चार दिन में तीन हजार से ज्यादा कोर्ट चालान, नाबालिगों के खिलाफ अभियान
Fri, 20 Sep 2019 06:41 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 20 Sep 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
जम्मू ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस के अमले ने जम्मू शहर समेत आसपास के इलाकों में चालान करने की रफ्तार बढ़ा दी है। नियमों के उल्लंघन पर महकमे ने चार दिन के भीतर ही तीन हजार से भी ज्यादा चालान कर डाले हैं। दिलचस्प है कि इतनी बड़ी तादाद में चालान सीधे कोर्ट रेफर किए गए हैं। यानी नियमों के उल्लंघन करने वालों इन हजारों लोगों को कोर्ट में हाजिरी भरनी पड़ रही है।
जम्मू ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस ने जम्मू शहर में पिछले चार दिनों के भीतर 1600 से अधिक कोर्ट चालान किए हैं। इसी तरह से कठुआ, सांबा, राजोरी और पुंछ जिलों में रूरल ट्रैफिक पुलिस ने भी 1500 से अधिक कोर्ट चालान किए हैं। ट्रैफिक और रूरल पुलिस ने मिलकर तीन हजार के आसपास कोर्ट चालान किए हैं। इनमें सबसे अधिक दो पहिया वाहनों के 1200 के आसपास कोर्ट चालान हैं। इसके बाद 500 वाहन ओवरलोड हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोर्ट चालान ही किए जा रहे हैं, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अदालत ही जुर्माना लगाए।
जम्मू ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
...इनके लिए तो 25 हजार भी कम है
शहर के स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर नाबालिग स्कूटी चलाते हैं। एक स्कूटी पर तीन-तीन विद्यार्थी भी बैठे नजर आते हैं। इतना ही नहीं, ट्रैफिक के बीच से गुजरते इन टीन एजर चालकों को सड़क पर ही स्टंट करते भी देखा जा सकता है। नाबालिग चालक कहीं ओवर स्पीड में नजर आते हैं तो कहीं बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए। उल्लेखनीय है कि जम्मू में पुलिस ने एक नाबालिग चालक को स्कूटी चलाते पकड़ा था। कोर्ट ने उसके पिता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

नाबालिगों के खिलाफ अभियान
ट्रैफिक पुलिस रूरल के एसएसपी मोहन लाल और सिटी पुलिस के एएसपी प्रभु दयाल शर्मा का कहना है कि आने वाले दिनों में ट्रैफिक पुलिस की तरफ विशेष तौर पर स्कूटी चलाने वाले नाबालिगों पर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस रूरल के एसएसपी मोहन लाल और सिटी पुलिस के एएसपी प्रभु दयाल शर्मा का कहना है कि आने वाले दिनों में ट्रैफिक पुलिस की तरफ विशेष तौर पर स्कूटी चलाने वाले नाबालिगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लगातार पांचवें दिन 700 से ज्यादा कोर्ट चालान
ट्रैफिक पुलिस की ओर से शुक्रवार को लगातार रूरल और सिटी क्षेत्र में 700 से ज्यादा कोर्ट चालान किए गए हैं। सिटी में 400 और रूरल में 300 चालान किए गए हैं। रूरल एरिया में 80 हजार के करीब जुर्माना भी वसूला गया है। इसके अलावा दो दर्जन वाहनों को जब्त किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार जागरूक करने के बावजूद लोग नियमों का पूरी तरह से अभी पालन नहीं कर रहे।