फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में हुई अनोखी शादी, चंद लोगों संग पहुंचा दूल्हा, फिर बाबुल की दुआएं लेकर ऐसे विदा हुई बेटी

Fri, 17 Apr 2020 03:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Married in lockdown without band Baja and Barati
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के चलते लोगों ने सभी कार्यक्रम और समारोह स्थगित कर दिए हैं। वहीं जम्मू संभाग के रियासी में प्रशासन की अनुमति से सीमित रिश्तेदारों के साथ एक अनोखी शादी हुई है। यह शादी सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए बेहद साधारण तरीके से हुई। इस शादी में न तो बैंड बाजा था, न घोड़ी पर दूल्हा बैठा और न ही बराती।

lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Married in lockdown without band Baja and Barati
लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

दूल्हा वरुण शर्मा रियासी के वार्ड नंबर 6 गड़ाल का रहने वाला है। जबकि दुल्हन श्रुतिका शर्मा रियासी के वार्ड नंबर 4 शास्त्री नगर की रहने वाली है। दूल्हा गढ़ाल स्थित अपने घर से 16 अप्रैल की रात करीब 9 बजे अपने सीमित रिश्तेदारों के साथ रियासी के वार्ड नंबर 4 शास्त्री नगर दुल्हन के घर पहुंचा।

lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Married in lockdown without band Baja and Barati
लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

यहां पहुंचे गिने-चुने लोगों का स्वागत किया गया। इसके बाद रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Married in lockdown without band Baja and Barati
लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

सात फेरे लेने व विधिपूर्वक शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। वहीं वरुण शर्मा ने कहा कि उन्होंने बेहद साधारण तरीके से शादी की है। लॉकडाउन को लेकर जारी किए गए सरकारी आदेशों का पूरी तरह से पालन किया गया है।

विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Married in lockdown without band Baja and Barati
लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

बताया कि प्रशासन से सीमित रिश्तेदारों व साधारण तरीके से शादी करने की अनुमति मांगी थी। अनुमति के मिलने के बाद लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए शादी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed