{"_id":"5dbdcd1e8ebc3e013a3e6122","slug":"opportunity-for-recruitment-in-the-indian-army-1000-posts-vacant-in-indian-army-in-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के लिए मौका आज से, 1000 पदों पर 14 नवंबर तक होगी दौड़, यह लोग कर सकते हैं ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती के लिए मौका आज से, 1000 पदों पर 14 नवंबर तक होगी दौड़, यह लोग कर सकते हैं ज्वाइन
Sun, 03 Nov 2019 12:08 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के शेर बच्चा स्टेडियम में रविवार से सेना की भर्ती रैली होगी। सांबा, कठुआ व जम्मू के युवाओं के लिए 14 नवंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। युवाओं के भारी संख्या में पहुंचने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए शनिवार से ही युवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
सेना भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
सेना के साथ ही पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी। विभिन्न चरणों में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके तहत दौड़ से लेकर शारीरिक परीक्षण तथा स्वास्थ्य जांच भी शामिल है। सेना का हिस्सा बनने के लिए युवाओं की ओर से पिछले कई दिनों से अभ्यास किया जा रहा है। इधर बीच कश्मीर में सेना की ओर से आयोजित भर्ती रैली में भारी संख्या में युवा उमड़े।
सेना भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री (जैकलाई) के रंगरेथ स्थित मुख्यालय में दक्षिणी कश्मीर के युवा पहुंचे तो बारामुला में उत्तरी कश्मीर के युवक। सभी जोश से लबरेज। भर्ती रैली में शामिल होने वाले कई युवाओं का कहना था कि उनमें देश के प्रति सेवा करने का जज्बा है। इस वजह से वे यहां पहुंचे। इसके साथ ही सेना में नौकरी पाकर बेरोजगारी भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
कई जिलों में चल रही एसपीओ की भर्ती
जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में एसपीओ की भर्ती चल रही है। सांबा, उधमपुर के साथ ही श्रीनगर में भी युवा उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। जम्मू में भी एसपीओ भर्ती में काफी संख्या में युवा उमड़े थे।
जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में एसपीओ की भर्ती चल रही है। सांबा, उधमपुर के साथ ही श्रीनगर में भी युवा उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। जम्मू में भी एसपीओ भर्ती में काफी संख्या में युवा उमड़े थे।
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला
बार्डर बटालियन में भी होगी भर्ती
अगले कुछ दिनों में बार्डर बटालियन में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी है। इसके लिए आवेदन भरा जा चुका है। मोदी सरकार ने बार्डर बटालियन के गठन की घोषणा की थी।
अगले कुछ दिनों में बार्डर बटालियन में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी है। इसके लिए आवेदन भरा जा चुका है। मोदी सरकार ने बार्डर बटालियन के गठन की घोषणा की थी।