फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों में आंसू और लड़खड़ाते पैर...देश के वीर सपूतों को राजनाथ सिंह ने दिया कंधा

Fri, 15 Feb 2019 09:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 15 Feb 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
pulwama terror attack Rajnath Singh gave tribute to country's martyrs
pulwama attack martyred last ride - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प चक्र अर्पित किया। एक शहीद जवान को कंधा भी दिया। कहा कि राष्ट्र बहादुर सीआरपीएफ जवानों के सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
pulwama terror attack Rajnath Singh gave tribute to country's martyrs
pulwama attack martyred last ride - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से यहां पहुंचते ही गृह मंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की जहां शहीदों के पार्थिव देह तिरंगे में लिपटे ताबूतों में रखी गई थीं। इसके बाद पार्थिव शरीरों को विमान से ले जाया गया। इस दौरान राज्यपाल सत्यपाल मलिक, गृह सचिव राजीव गाबा, सीआरपीएफ महानिदेशक आरआर भटनागर, डीजीपी दिलबाग सिंह और अन्य लोगों ने शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। गृह मंत्री ने राज्यपाल और सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलवामा हमले में घायल जवानों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम पूछा।

 

pulwama terror attack Rajnath Singh gave tribute to country's martyrs
pulwama attack martyred last ride - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हाईवे पर सैन्य मूवमेंट के दौरान आम वाहनों पर बैन लगाया जाएगा। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
राजनाथ ने यहां यूनिफाइड कमांड की बैठक में भाग लेने के बाद शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि पुलवामा हमले के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। सुरक्षाबलों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama terror attack Rajnath Singh gave tribute to country's martyrs
pulwama attack martyred last ride - फोटो : अमर उजाला
यह भी कहा कि सुरक्षाबलों के मूवमेंट के दौरान हाईवे पर ट्रैफिक प्रतिबंधित किया जाएगा। कहा कि बैठक में यह फैसला हुआ है कि जब भी सुरक्षाबलों के किसी काफि ले की मूवमेंट हाईवे पर होगी तो उस समय आम लोगों के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा आम लोगों के बीच अमन और शांति के माहौल को बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
 

 

विज्ञापन
pulwama terror attack Rajnath Singh gave tribute to country's martyrs
pulwama attack martyred last ride - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सरकार सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में आतंक को फैलाने वाले लोगों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने देगी। कहा कि यहां कुछ ऐसे तत्व हैं जो सीमापार से आतंक फैलाने वाले लोगों और आईएसआई से मिले हुए हैं। ऐसे लोग जो पाक और आईएसआई से पैसा लेने वाले हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रियासत के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सीमा पार से किसी भी प्रकार के आतंकवाद को बढ़ावा नहीं होने दिया जाएगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed