धुंध, बारिश तथा तूफान में भी अब अदृश्य दीवार से भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी हो सकेगी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के पहले स्मार्ट फेंस का सोमवार को शुभारंभ किया। यह कंप्रेहेंसिव इंटीग्रेटेड बार्डर मैनेजमेंट सिस्टम (सीआईबीएमएस) का हिस्सा है। इस फेंस के फायदे यह है कि इसमें लगे सेंसर घुसपैठ या किसी भी प्रकार की गतिविधियों की समय रहते जानकारी दे देंगे और समय रहते इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। इसे बाद में पूरी सीमा पर लगाया जाएगा।
{"_id":"5ba025b5867a557ea37f59ce","slug":"rajnath-singh-to-inaugurate-smart-fence-pilot-project","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अदृश्य दीवारों' से होगी बार्डर की सुरक्षा, राजनाथ ने किया देश के पहले स्मार्ट फेंस का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अदृश्य दीवारों' से होगी बार्डर की सुरक्षा, राजनाथ ने किया देश के पहले स्मार्ट फेंस का शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 18 Sep 2018 03:37 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट फेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
smart fence
जम्मू में 5.5 किलोमीटर में लगाया गया फेंस
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 5.5 किलोमीटर क्षेत्र में लगाया गया यह फेंसिंग अपनी तरह की पहला हाईटेक निगरानी प्रणाली है, जो जमीन, पानी हवा और भूमिगत स्तर पर एक अदृश्य इलेक्ट्रॉनिक दीवार का काम करेगी। इस प्रणाली से सीमा सुरक्षाबल के जवानों को मुश्किल क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने में मदद मिलेगी। सीआईबीएमएस के तहत अत्याधुनिक सर्विलांस टेक्नॉलजी, थर्मल इमेजर्स, इंफ्रॉरेड और लेजर आधारित घुसैपठ अलार्म हैं जो एक अदृश्य जमीनी चहारदीवारी का निर्माण करेंगे।

rajnath singh
सुरंगों के जरिये घुसपैठ का भी लगेगा पता
इस प्रणाली में हवाई निगरानी के लिए एयरोस्टेट, सुरंगों के जरिए घुसपैठ का पता लगाने में मदद के लिए ग्राउंड सेंसर, पानी के रास्ते के लिए सेंसर युक्त सोनार सिस्टम, जमीन पर ऑप्टिकल फाइबर सेंसर है। किसी भी आपात स्थिति में सेंसर से समय रहते कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंच जाएगी।

राजनाथ सिंह
फिजिकल पेट्रोलिंग पर घटेगी निर्भरता
राजनाथ ने बताया कि सीआईबीएमएस शुरू करने के बाद हमारी सीमाएं और अधिक सुरक्षित होंगी। हम जल्द ही इस तकनीक को 2026 किलोमीटर की सीमा पर लागू करेंगे जिसे असुरक्षित माना जाता है। इससे फि जिकल पेट्रोलिंग पर हमारी निर्भरता भी घटेगी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू दौरे पर
- फोटो : अमर उजाला
शहीद होने वाले जवानों की संख्या में आएगी कमी
राजनाथ सिंह ने कहा कि इस स्मार्ट बाड़ से सीमा पर शहीद हो रहे हमारे जवानों की संख्या में कमी आएगी और जवानों में तनाव का स्तर भी बहुत हद तक कम होगा। फिजिकल पेट्रोलिंगकम होने से पाकिस्तान जवानों को निशाना नहीं बना सकेगा।