{"_id":"5c1cc83fbdec2256b421eb40","slug":"shahrukh-khan-film-zero-released-know-about-his-zabra-fan-vishahrukh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए शाहरुख खान के असली जबरा फैन से, जीरो से हीरो बना सकती है इसकी दीवानगी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिलिए शाहरुख खान के असली जबरा फैन से, जीरो से हीरो बना सकती है इसकी दीवानगी...
Sat, 22 Dec 2018 07:56 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 22 Dec 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan fan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरो फिल्म रिलीज होते ही शाहरुख खान की धूम हर जगह मची हुई है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं किंग खान के एक ऐसे जब्रा फैन के बारे में जिसने अपना नाम बदलकर विशाहरुख रख लिया है। यही नहीं, बीवी, बच्चों, घर की एसेसरीज और कार तक को शाहरुख से लिंक कर दिया है। वह शाहरुख के इतने बड़े फैन हैं कि उनकी हर फिल्म का वह फर्स्ट शो देखते हैं। आज 21 दिसंबर को 'जीरो' रिलीज होने पर वह अपनी फैमिली और दोस्तों संग फिल्म देखने गए।
shahrukh khan fan
- फोटो : अमर उजाला
यूपी की राजधानी लखनऊ में विशाल नाम का एक शख्स है, जो खुद को शाहरुख का फैन नंबर वन बताता है। विशाहरुख ने एक फोर्स भी बनाई है, जिसमें 400 लोग शामिल हैं। इन्हें शाहरुख फोर्स नाम दिया गया है। ये सभी शाहरुख के फैन हैं। शुक्रवार को इन सभी लोगों ने वेव सिनेमा के ऑडी वन में सुबह से रात तक 'जीरो' मूवी देखी। सभी शाहरुख की फोटो वाली टी-शर्ट और एसआरके लिखी जींस पहने हुए थे।
shahrukh khan fan
- फोटो : अमर उजाला
दिलचस्प है शाहरुख से पहली मुलाकात
शादी के बाद वह पत्नी के साथ शाहरुख के पोस्टर से सजी गाड़ी से मुंबई गए। गार्ड उन्हें और उनके परिवार को शाहरुख से मिलने की इजाजत नहीं दे रहा था। विशाल ने गार्ड को पहले बताया कि वे शाहरुख के परिवार के सदस्य हैं। इस पर भी बात नहीं बनी तो उसने शाहरुख को लेटर लिख दिया कि या तो आज मिलकर जाएंगे या समुद्र में परिवार सहित कार लेकर कूद जाएंगे। यह बात गार्ड ने किंग खान को बताई, जिसके बाद उन्हें विशाहरुख से मुलाकात करनी ही पड़ी। ये मुलाकात 1996 में उनके मुंबई स्थित घर पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपना नाम विशाहरुख रख लिया।

शाहरुख की फिल्म देख ठीक हुआ कैंसर
विशाहरुख ने बताया, 'मुझे किडनी में कैंसर था और सेहत काफी ज्यादा गिर गई थी। उसी दौरान उनकी फिल्म 'कल हो ना हो' रिलीज हुई। फिल्म में शाहरुख के दिल में छेद था, लेकिन उसने जिंदगी की जंग में जीत हासिल की। यह देख मैं इंस्पायर हुआ और कैंसर से जंग जीतने में सफलता पाई। या यूं कहें कि उनकी दीवानगी ने मेरी जान बचा ली।'

शाहरुख के इंतजार में 10 साल से बंद है स्टोर
विशाहरुख लखनऊ में होम्योपैथी के थोक व्यवसायी हैं और घर पर ही रिटेल का स्टोर बना रखा है। लेकिन, उस स्टोर के बाहर पिछले 10 सालों से रिबन लगा हुआ है। वह बताते हैं कि यह रिटेल स्टोर आज तक नहीं खुला है। यह तभी खुलेगा जब शाहरुख इसका उद्घाटन करेंगे।