फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नापाक हरकतों को आदत बना चुका पाक शायद 'कराची बंदरगाह' भूल गया, पल भर में हो गया था तबाह

Mon, 15 Jun 2020 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Jun 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
when indian navy taught a big lesson to pakistan
नौसेना का शौर्य - फोटो : Social Media

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। संघर्षविराम उल्लंघन को अपनी आदत बना चुका है। वहीं हर बार भारतीय सेना से मात खाने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। आज हम आपको पाकिस्तान से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बता रहे हैं, जब भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी। बात 1971 की है। 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में नौसेना ने अहम भूमिका निभाई थी। 



आगे की स्लाइड में पढ़ेंः पल भर में तबाह हो गया कराची बंदरगाह

when indian navy taught a big lesson to pakistan
भारतीय नौसेना

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में जनरल मानेकशॉ के नेतृत्व में जहां थलेसना ने पाकिस्तानी फौजों के छक्के छुड़ा दिए, वहीं भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह पर हमला कर पाकिस्तानी सेना की कमर तोड़ दी। 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना के दस्ते ने कराची बंदरगाह पर आक्रमण किया और पाकिस्तानी नौसेना के कई युद्धपोत डुबो दिए।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः टूट गई थी पाकिस्तानी नौसेना की कमर

when indian navy taught a big lesson to pakistan
नौसेना का शौर्य - फोटो : Social Media

भारतीय नौसेना के जांबाजों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कराची बंदरगाह के पास जाकर प्रक्षेपास्त्रों से कराची बंदरगाह पर हमला किया था। इस आक्रमण के बाद भारतीय नौसेना का पश्चिमी मोर्चे पर वर्चस्व हो गया। तब तक आहत पाकिस्तानी नौसेना की कमर टूट चुकी थी। पहली बार किसी नौसेना ने दुश्मन की नौसेना को एक सप्ताह के अंदर पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
when indian navy taught a big lesson to pakistan
नौसेना का शौर्य - फोटो : Social Media

वैसे भारतीय नौसेना का इतिहास काफी पुराना है। इसकी औपचारिक शुरुआत 5 सितंबर 1612 को हुई थी।

विज्ञापन
when indian navy taught a big lesson to pakistan
नौसेना का शौर्य - फोटो : Social Media

इस दिन ईस्ट इंडिया कंपनी के लड़ाकू जहाजों का पहला बेड़ा सूरत बंदरगाह पर पहुंचा था। इसको 'द ऑनरेबल ईस्ट इंडिया कंपनीज मॅरीन' नाम दिया गया। बाद में यह 'द बॉम्बे मॅरीन' कहलाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed