फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri: यहां हो रही हैं आशा ट्रेनर के पदों पर भर्तियां, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा

Sun, 27 Sep 2020 04:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 27 Sep 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Bihar Shsb Asha Trainer recruitment 2020, Apply For Sarkari Naukri In Bihar
बिहार SHSB जिला आशा ट्रेनर भर्ती 2020

Bihar (SHSB) ASHA Trainer Recruitment 2020: बिहार स्टेट हेस्थ सोसायटी (SHSB) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आपको बता दे कि ये भर्तियां आशा ट्रेनर के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

Bihar Shsb Asha Trainer recruitment 2020, Apply For Sarkari Naukri In Bihar

पदों का विवरण –
बिहार स्टेट हेस्थ सोसायटी (आशा ट्रेनर) – 500 पद
 
महत्वपूर्ण तिथियां –

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 25 सितंबर 2020
  • ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथि - 31 अक्टूबर 2020
  • आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि - 31 अक्टूबर 2020

 

Bihar Shsb Asha Trainer recruitment 2020, Apply For Sarkari Naukri In Bihar

शैक्षणिक योग्यता -
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एएनएम/जीएनएम में डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग बीएएमएस या बीयूएमएस या बीएचएमएस या पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ / सोशल वर्क / सोशल साइंस आवश्यर तौर पर होना चाहिए। इसके अलावा काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव भी मांगा गया है।
 
आयु सीमा -
इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Shsb Asha Trainer recruitment 2020, Apply For Sarkari Naukri In Bihar

आवेदन शुल्क –
सामान्य, आर्थिक कमजोर वर्ग, बीसी, एमबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 500 रुपये
एससी, एसटी व महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 250 रुपये

ऐसे करें आवेदन –
इन पदों पर उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा खबर में डायरेक्ट आवेदन लिंक भी दिया जा रहा है। उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Shsb Asha Trainer recruitment 2020, Apply For Sarkari Naukri In Bihar

चयन प्रक्रिया - 
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन उनके एकेडेमिक क्वालिफिकेशन और कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए 10,000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed