TNUSRB Recruitment 2020: तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आपको बता दे कि ये भर्तियां जेल वार्डन, फायरमैन और कांस्टेबलों के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 26 सितंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए 10,000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरणः
कुल पद - 10906
पद का नाम: कुल पद संख्या
कांस्टेबल जीडी- II (सशस्त्र बल) 3784 पद
कांस्टेबल जीडी- II (विशेष बल) 6545 पद
जेल वार्डन जीडी- II 119 पद
फायरमैन 458 पद
आयु सीमाः
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
शैक्षणिक योग्यताः
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 26 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथि - 26 अक्टूबर 2020
परीक्षा की तिथि - 13 दिसंबर, 2020
आवेदन कैसे करें:
आवेदन मोड ऑनलाइन है। आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने और फिर ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
चयन प्रक्रियाः
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
अधिकारिक वेबासाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
TNUSRB भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: यहां हो रही हैं आशा ट्रेनर के पदों पर भर्तियां, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।