{"_id":"6a7caa3862fb28d862063385","slug":"fci-employee-dies-in-punjab-mourning-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-162760-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पंजाब में एफसीआई कर्मचारी की मौत, मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पंजाब में एफसीआई कर्मचारी की मौत, मातम
विज्ञापन
विनय वर्मा। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। जलालपुर क्षेत्र के अशरफपुर भुआ गांव निवासी विनय वर्मा (33) की बुधवार सुबह पंजाब के अंबाला में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। विनय पंजाब में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के खाद्य एवं रसद विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे। अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे विनय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पत्नी शालिनी देवी उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। विनय की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।
विनय अपने पिता कृष्णा प्रसाद वर्मा के इकलौते बेटे थे। उनके आठ वर्षीय पुत्र शिवांश और ढाई वर्षीय पुत्री वामिका हैं। कई वर्ष पहले विनय की मां सुदामा देवी का निधन हो चुका था। इकलौते बेटे की असमय मौत से पिता कृष्णा प्रसाद समेत पत्नी, बच्चों और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।