{"_id":"6a7caadda316103c3804e987","slug":"samples-sent-for-20-villagers-in-benipur-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-162748-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बेनीपुर में 20 ग्रामीणों के लिए गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बेनीपुर में 20 ग्रामीणों के लिए गए सैंपल
विज्ञापन
कटेहरी के बेनीपुर में डेंगू केस आने के बाद बुधवार को गांव में ग्रामीणों की जांच करती स्वास्थ्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी। विकासखंड कटेहरी के बेनीपुर गांव में निवासी सुनील कुमार (18) की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। आसपास के करीब 20 ग्रामीणों की डेंगू की जांच की गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सुनील मुंबई में काम करते थे। वहां तबीयत खराब होने पर उपचार कराया लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वह सात अगस्त को गांव लौटा। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में रक्त की जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के बाद अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। बुधवार को कटेहरी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंकुश वर्मा स्वास्थ्य टीम के साथ बेनीपुर पहुंचे। टीम ने मरीज के आसपास के करीब 20 लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच कराई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से विभाग ने राहत की सांस ली।
उधर, बीडीओ जगन्नाथ चौधरी और एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद पांडेय ने भी गांव का निरीक्षण किया। गांव में ब्लीचिंग का छिड़काव और फॉगिंग कराने के साथ सफाई कर्मियों को लगाकर जलभराव वाले स्थानों की सफाई कराई गई। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को घर और आसपास सफाई रखने, पानी जमा न होने देने तथा बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने के लिए जागरूक किया।