फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two suspects arrested for the killing of a young man

Ambedkar Nagar News: युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two suspects arrested for the killing of a young man
जलालपुर के नगपुर में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगपुर में नौ अगस्त की रात ध्रुव गुप्ता (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने निखिल अग्रहरी और करन अग्रहरी निवासी नगपुर खास मजलूबपुर को रामगढ़ रोड स्थित शंकर तिराहा, नगपुर मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले में नामजद भाजपा के सोनेगांव मंडल मंत्री दीपक अग्रहरी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।नगपुर निवासी ऊषा गुप्ता ने तहरीर में बताया था कि उनके पति ध्रुव गुप्ता नौ अगस्त की रात करीब 10:30 बजे बच्चों के लिए ट्रॉफी और बिस्किट लेने घर से करीब 100 मीटर दूर दुकान पर गए थे। आरोप है कि दुकान के पास पहले से मौजूद निखिल, करन, दीपक अग्रहरि और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की। इसमें उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed