फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of the woman after childbirth, in-laws accused of negligence

Ambedkar Nagar News: प्रसूता की मौत, ससुरालीजनों पर लापरवाही का आरोप

Wed, 12 Aug 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Death of the woman after childbirth, in-laws accused of negligence
शीबा (फाइल फोटो)
हजपुरा। सम्मनपुर क्षेत्र में एक महिला की सामान्य प्रसव के बाद घर पहुंचने पर तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका के जेठ सनाहुल्लाह के अनुसार, शीबा की शादी करीब ढाई वर्ष पहले आफताब से हुई थी। पति पिछले आठ माह से सऊदी अरब में काम कर रहे हैं। शीबा अपनी सास अफसरी, जेठ और जेठानी रुखसार के साथ गांव में रह रही थीं। खून की कमी होने पर उन्हें छह अगस्त को महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा होने पर 10 अगस्त को शीबा की मां आयशा के आग्रह पर ससुरालीजन उन्हें अकबरपुर के निजी अस्पताल ले गए। 11 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे सामान्य प्रसव से शीबा ने बेटे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक, प्रसव के दौरान नवजात की हालत ठीक न होने पर उसे टांडा के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शीबा को निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ससुरालीजन उन्हें घर ले गए। शाम करीब पांच बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेठ सनाहुल्लाह उन्हें निजी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इलाज में लापरवाही का आरोप
सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी शीबा की मां आयशा और मामा मजहर ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन चार दिनों से इलाज के नाम पर खानापूर्ति कर रहे थे। उन्हें शीबा की हालत के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई। मायके पहुंचने पर बेटी की स्थिति पता चली, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मायके पक्ष की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed